अहमदाबाद स्मार्ट सिटी बनने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने और रोड प्लानिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने एक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी आधारित पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है।
इस प्रोजेक्ट के तहत Google Maps की AI आधारित तकनीक ‘Road Management Insights (RMI)’ का उपयोग किया जाएगा। खास बात यह है कि इस सिस्टम के लिए किसी अतिरिक्त कैमरे या हार्डवेयर की जरूरत नहीं होगी। यह तकनीक सीधे Google Maps यूजर्स के एनॉनिमाइज्ड डेटा का विश्लेषण कर रियल-टाइम ट्रैफिक जानकारी उपलब्ध कराएगी।
शुरुआती चरण में SG हाईवे, SP रिंग रोड समेत शहर के 13 प्रमुख कॉरिडोर पर इस प्रोजेक्ट को लागू किया जाएगा। पायलट सफल होने पर इसे पूरे शहर में विस्तारित किया जाएगा। इस पहल के साथ अहमदाबाद भारत का पहला ‘Data-First Smart City’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
क्या मिलेगा इस सिस्टम से?
इस प्रोजेक्ट के तहत प्रशासन को चार तरह का लाइव डेटा मिलेगा:
- प्रति घंटे गुजरने वाले वाहनों की सटीक संख्या
- हर दो मिनट में अपडेट होने वाला स्पीड और ट्रैवल टाइम डेटा
- हार्ड ब्रेकिंग इवेंट्स से खतरनाक जंक्शन और ब्लैक स्पॉट की पहचान
- एक्सीडेंट, जलभराव और गड्ढों जैसी समस्याओं की रियल-टाइम रिपोर्ट
ट्रैफिक पुलिस को मिलेगा रियल-टाइम अलर्ट
‘TrafficAsure’ प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रैफिक पुलिस को तुरंत अलर्ट मिलेगा, जिससे बिना शिकायत का इंतजार किए मौके पर कार्रवाई की जा सकेगी।
AI से होगी स्मार्ट रोड प्लानिंग
AI और मशीन लर्निंग की मदद से फ्लाईओवर, सिग्नल बदलाव या रोड बंद करने जैसी योजनाओं का पहले से सिमुलेशन किया जा सकेगा। इससे बेहतर और वैज्ञानिक तरीके से फैसले लिए जा सकेंगे।
शामिल प्रमुख रूट
इस पायलट में SG हाईवे, SP रिंग रोड, एयरपोर्ट कॉरिडोर, नारोल-नरोदा हाईवे, गीता मंदिर से इसनपुर सहित 13 अहम सड़कें शामिल हैं।
क्या होगा फायदा?
- ट्रैफिक जाम में कमी
- सुरक्षित सड़कें
- ब्लैक स्पॉट की पहचान
- बेहतर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग
इस पहल के जरिए अहमदाबाद पारंपरिक ‘शिकायत आधारित’ सिस्टम से आगे बढ़कर ‘डेटा आधारित’ स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट मॉडल अपनाने वाला देश का अग्रणी शहर बन सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel