मध्य प्रदेश के धार स्थित Bhojshala Temple Complex में 22 मई 2026 को ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। हाई कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार शुक्रवार के दिन परिसर में नमाज नहीं हुई और हिंदू श्रद्धालुओं को प्रवेश मिला।
करीब 721 साल बाद हिंदू समाज के लोगों ने गर्भगृह में माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना और आरती की। सुबह श्रद्धालु मंत्रोच्चार के बीच परिसर में प्रवेश कर देवी को चुनरी अर्पित की और विधि-विधान से पूजा की।
भक्ति में डूबा भोजशाला परिसर
पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया और सुबह आरती के दौरान शंख और वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। माँ वाग्देवी की प्रतिमा के सामने विशेष अनुष्ठान किए गए। दोपहर में भव्य महाआरती का आयोजन भी प्रस्तावित है।
सुप्रीम कोर्ट पहुँचा मुस्लिम पक्ष
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने 15 मई को अपने फैसले में इस स्थल को देवी सरस्वती का मंदिर माना था। इसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
मस्जिद कमेटी के सदस्यों का कहना है कि यहाँ सदियों से जुमे की नमाज होती रही है। अब वे इस फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट से राहत की उम्मीद जता रहे हैं।
#WATCH | Dhar, MP | SP Sachin Sharma says, "Following the High Court's order in Dhar district, it is our duty to strictly enforce compliance with all rules. We have maintained contact with everyone, and continuous meetings have been held with all groups. Everyone has assured that… https://t.co/xXWUssrWcR pic.twitter.com/q1RgfQNLji
— ANI (@ANI) May 22, 2026
वहीं, हिंदू पक्ष ने भी सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल किया है, ताकि उनका पक्ष सुने बिना कोई निर्णय न लिया जाए।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
स्थिति को देखते हुए पूरे धार शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। करीब 2200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें CRPF और SAF के जवान शामिल हैं।
परिसर की निगरानी के लिए ड्रोन, CCTV और बाइक पेट्रोलिंग का सहारा लिया जा रहा है। शहर में धारा 144 लागू है और किसी भी प्रकार के जुलूस पर रोक लगाई गई है।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। जिला अस्पताल में अतिरिक्त बेड, एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात की गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और शांति बनाए रखें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel