थाईलैंड में पुलिस ने एक बड़े ड्रग तस्कर को पकड़ने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया, जिसने सबको हैरान कर दिया। पुलिसकर्मियों ने महिला डांसर का भेष धारण कर एक स्ट्रीट फेस्टिवल में एंट्री की और कुख्यात तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने पुरुष अधिकारियों के एक समूह को चमकीली महिला डांसर ड्रेस में तैयार किया, ताकि आरोपी को किसी भी तरह का शक न हो। इस योजना के तहत पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर मेखा फा-वाप-वाप को चौंका दिया और मौके पर ही पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 53 मेथमफेटामाइन (Methamphetamine) टैबलेट और ड्रग्स पैक करने के लिए 200 से अधिक प्लास्टिक बैग बरामद किए गए।
आरोपी पर गंभीर आरोप
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और बिना अनुमति के स्लॉट मशीन चलाने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है और आगे की जांच जारी है।
स्ट्रीट फेस्टिवल में चला ऑपरेशन
यह पूरी कार्रवाई एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान की गई, जहां पुलिस ने यह भेष बदलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। उनका मकसद था कि आरोपी को किसी भी तरह की भनक न लगे।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे ऑपरेशन
थाईलैंड पुलिस इससे पहले भी इसी तरह के क्रिएटिव ऑपरेशन कर चुकी है। बैंकॉक में एक मामले में पुलिसकर्मी ‘लायन डांस’ की पोशाक पहनकर पहुंचे थे और अपराधी को गिरफ्तार किया था।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel