Skip to content
Wednesday, October 28, 2026

‘मुझसे छोटे हों फिर भी योगियों और सन्यासियों के छूता हूं पैर’, ट्रोल होने पर रजनीकांत ने दिया जवाब

‘मुझसे छोटे हों फिर भी योगियों और सन्यासियों के छूता हूं पैर’, ट्रोल होने पर रजनीकांत ने दिया जवाब

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म ‘जेलर’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ खूब कमाई कर रही है। इस बीच वो फिल्म प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे। यहां रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। योगी आदित्यनाथ ने भी रजनीकांत का स्वागत गर्मजोशी से किया। इस बीच योगी आदित्यनाथ के पैर छूने को लेकर वे ट्रोल होने लगे।

रजनीकांत ने योगी आदित्यनाथ के क्यों छुए पैर?

अब रजनीकांत ने इस मामले में सफाई दी है। चेन्नई पहुंचे रजनीकांत ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, योगियों और सन्यासियों के पैर छूना और उनका आशीर्वाद लेना मेरी आदत है। भले ही वो मुझसे उम्र में छोटे हों। मैंने इसलिए ऐसा किया। बता दें कि रजनीकांत ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनके साथ फिल्म जेलर भी देखी। इसके बाद रजनीकांत ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी।

अयोध्या पहुंचे रजनीकांत

बता दें कि इस दौरान रजनीकांत ने अयोध्या का भी दौरा किया। रजनीकांत अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को देखने गए। इससे पहले सुपरस्टार ने हनुमानगढ़ी में भगवान हनुमान के दर्शन भी किए और पूजा अर्चना की। इस बारे में बात करते हुए मंदिर के महंत राजू दास ने कहा कि “फिल्म अभिनेता ने मंदिर में लगभग 10 मिनट बिताए।” राजू दास ने कहा, ”मैं रजनीकांत जी को धन्यवाद देता हूं कि अब तक लोग अयोध्या आने से घबराते थे लेकिन आज देश के अलग-अलग हिस्सों से, अलग-अलग पेशे से और बॉलीवुड से लोग अयोध्या और उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।”

 

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.