Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

मामन खान के घर हिसार की महिला का हंगामा, खुद को बता रही थी कॉन्ग्रेस MLA की बीवी: मामला पहुँचा गुरुग्राम पुलिस के पास, नूहं में हिंदुओं पर हमले के बाद चर्चा में रहा था नाम

मामन खान के घर हिसार की महिला का हंगामा, खुद को बता रही थी कॉन्ग्रेस MLA की बीवी: मामला पहुँचा गुरुग्राम पुलिस के पास, नूहं में हिंदुओं पर हमले के बाद चर्चा में रहा था नाम

नूहं हिंसा के दौरान चर्चा में आए कॉन्ग्रेस विधायक मामन खान के खिलाफ एक नया मामला सामने आया है। हिसार की रहने वाली एक महिला ने खुद को मामन खान की बीवी होने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने मामन खान के घर के आगे हंगामा भी किया है। इसको लेकर मामन की बीवी ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। घटना मंगलवार (22 अगस्त 2023) की है।

मामन खान की बीवी शमशाद ने इस घटना की शिकायत गुरुग्राम के थाना सदर थाने में की है। शिकायत में शमशाद ने बताया है कि 22 अगस्त को उनके शौहर को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने व्हाट्सएप पर मामन की लोकेशन माँगी। मामन द्वारा वजह पूछे जाने पर महिला को बैठाकर ला रहे ऑटो ड्राइवर ने कहा कि उनकी बीवी को ऑटो से उनके घर लाने की जानकारी दी। शमशाद का दावा है कि उनके शौहर ने कहा कि उनकी बीवी घर पर है और वह किसी और महिला को नहीं जानते।

शिकायत में आगे बताया गया है कि मामन द्वारा मिले जवाब के बाद ऑटो वाले ने फोन काट दिया। मामन ने पूरे मामले की जानकारी गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर को फोन और व्हाट्सएप पर दे दी। लगभग 13 मिनट बाद एक महिला ऑटो से मामन खान के घर पहुँची। वह दरवाजे की घंटी बजाने लगी। आरोप है कि महिला ने मामन के घर में घुसने की भी कोशिश की। इस बात की जानकारी मामन की बेटी ने अपने अब्बा को दी। मामन ने अपनी सोसाइटी के गार्डों को घर भेजकर महिला को वापस लौटा दिया।

फिरोजपुर झिरका से कॉन्ग्रेस विधायक मामन खान की बीवी शमशाद का दावा है कि उनके घर जाने वाली अज्ञात महिला एक फोन से कई बार उनके शौहर को कॉल कर चुकी है। शमशाद ने इस घटना के पीछे अज्ञात महिला द्वारा अपने शौहर को ब्लैकमेल करने और उगाही की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस शिकायत पर अपनी जाँच शुरू कर दी है। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है।

मामन को अपना शौहर बता रही महिला अभी तक अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं पेश कर पाई है। खुद को मामन की बीवी बता रही महिला ने पुलिस में अपने शौहर को वापस दिलाने की माँग के साथ शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में ऑपइंडिया ने मामन के घर गई महिला को कॉल किया तो उसका फोन पहुँच से बाहर बताया। वहीं, शिकायत करने वाली शमशाद फोन नहीं उठा रही है।

ऑटो ड्राइवर ने बताया कि बेहद गुमसुम दिख रही महिला उन्हें हुडा सिटी सेंटर मेट्रो पर मिली और अपने फोन में गड़बड़ी बताते हुए मामन को अपना शौहर बताया। ऑटो ड्राइवर के मुताबिक, महिला ने मामन खान की लोकेशन मँगवाने के लिए उन्हें कॉल करवाई। हमें बताया गया कि मामन ने लोकेशन नहीं बताई तो महिला लोगों से पूछते हुए उनके घर पहुँची और दरवाजे की घंटी बजाने लगी। हालाँकि, थोड़ी देर बाद सोसाइटी में तैनात गार्ड पहुँच गए और ऑटो ड्राइवर सहित महिला को मामन के घर से दूर किया।

ऑटो ड्राइवर का दावा है कि महिला उनका भाड़ा भी नहीं दे रही थी। वह बार-बार मामन खान के घर पर खुद को छोड़ने की जिद कर रही थी। गार्डों द्वारा मामन के घर से दूर किए जाने के बाद महिला कहाँ गई यह उसे मालूम नहीं है। ड्राइवर ने हमें बताया कि पुलिस ने बयान के लिए उन्हें थाने बुलाया था।

बताते चलें कि जलाभिषेक यात्रा को लेकर 31 जुलाई 2023 को हुई नूहं हिंसा में हिन्दू संगठन मामन खान को मुख्य साजिशकर्ता बता रहे हैं। इसकी वजह से मामन की गिरफ्तारी की वे लगातार माँग कर रहे हैं। मामन खान के विधानसभा में दिए गए भड़काऊ भाषण भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

Filed under Haryana

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.