Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

अयोध्या का राम मंदिर और कई हिंदू नेता थे निशाने पर, गिरफ्तार ISIS आतंकियों का कबूलनामा

अयोध्या का राम मंदिर और कई हिंदू नेता थे निशाने पर, गिरफ्तार ISIS आतंकियों का कबूलनामा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS मॉड्यूल के आतंकियों का भंडाफोड़ किया है. स्पेशल सेल ने शाहनवाज नाम के तीन लाख के इनामी आतंकी को गिरफ्तार किया है. साथ ही दो अन्य आतंकी भी गिरफ्तार किए गए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सामने ISIS मॉड्यूल के गिरफ्तार आतंकियों ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस की पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि उनके निशाने पर देश के कुछ मंदिर और बड़े अन्य संवेदनशील इलाके थे.

इनमें से मुंबई का चाबड़ हाउस और अयोध्या का राम मंदिर भी आतंकियों के निशाने पर था. ISIS मॉड्यूल के आंतकियों ने ये भी खुलासा किया कि देश के कुछ बड़े हिंदू नेताओं को भी टार्गेट करना को टास्क मिला हुआ था. ISIS आतंकी शहनवाज ने पूछताछ में बताया कि उसने मुंबई, सूरत, वड़ोदरा, गांधीनगर और अहमदाबाद में बड़े नेताओं के रूट की रेकी की थी, ताकि IED से ब्लास्ट करके उनकी हत्या की जा सके. साथ ही वेस्टर्न इंडिया, साउदर्न इंडिया समेत देश के कई इलाकों में भी रेकी की गई थी.

पाकिस्तान में बैठे आकाओं को तय करनी थी हमले की तारीख

पुलिस की पूछताछ में आतंकियों ने कबूल किया कि वह एक खास दिन पर आतंकी हमला करने वाले थे. जिसकी तारीख पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं को तय करनी थी. देश में मुंबई के 26/11 आतंकी हमले से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाने साजिश थी.

शाहनवाज की बीवी भी स्पेशल सेल की राडार पर

पुलिस की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि शाहनवाज को साथी आतंकियों को ब्लास्ट करने की ट्रेनिंग देने की हिदायत मिली हुई थी. वहीं, अब शाहनवाज की बीवी स्पेशल सेल की रेडार पर है. सूत्रों के मुताबिक, शहनवाज की तरह वो भी बहुत ज्यादा कट्टरपंथी है.

दिल्ली में भी आतंकी वारदात को देना था अंजाम

स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए तीनों आतंकी गुजरात मे हुए अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले के मास्टरमाइंड भगोड़े फरतुल्लाह गौरी और उसका दामाद शाहिद फैसल के संपर्क में थे. जो कि अब पाकिस्तान में ISI की सुरक्षा में रहते हैं. तीनों आतंकी पाकिस्तान के इन्हीं आकाओं के आदेश पर दिल्ली में भी कोई बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे.

 

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.