Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

तीन साल की बच्ची से रेप, बचने के लिए 400KM पैदल चला, ऐसे हुई गिरफ्तारी

तीन साल की बच्ची से रेप, बचने के लिए 400KM पैदल चला, ऐसे हुई गिरफ्तारी

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के बादशाहपुर में एक तीन साल की बच्ची से रेप के बाद फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी करीब 10 महीने बाद मध्य प्रदेश के नरसिंह पुर से हुई है. आरोपी मूल रूप से नरसिंह पुर का ही रहने वाला है और वारदात के वक्त यहां गुरुग्राम में रहकर मेहनत मजदूरी करता था. आरोपी के खिलाफ उसी समय बादशाहपुर थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी. वहीं लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे गुरुग्राम की कोर्ट में पेश कर कस्टडी रिमांड पर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक आरोपी गोविंद एक शातिर अपराधी है, लेकिन इस वारदात के बाद पहली बार उसे गिरफ्तारी का डर हुआ. ऐसे में आरोपी ने सबसे पहले अपना मोबाइल फोन फेंक दिया. फिर पकड़े जाने के डर से वह पैदल ही गुरुग्राम से नरसिंह पुर की ओर चल दिया. इस बीच आरोपी ने कोई ट्रेन बस की सवारी नहीं की. वहां पहुंचने के बाद यह मेहनत मजदूरी करने लगा.

चूंकि वारदात के 10 महीने हो चुके थे, इसलिए इसे लगा कि मामला ठंडा पड़ गया है. ऐसे में वह अब खुल कर रहने लगा था. इधर, गुरुग्राम पुलिस पहले ही उसकी पहचान कर चुकी थी और अपने नेटवर्क के जरिए उसके घर पर भी नजर रख रही थी. ऐसे में इनपुट मिलते ही पुलिस ने नरसिंह पुर पहुंच कर उसे दबोच लिया. एसीपी बादशाहपुर प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपी ने यह वारदात 12 जनवरी 2023 को अंजाम दिया था. वारदात के वक्त पीड़ित बच्ची के परिजन घर में नहीं थे, लेकिन उन्होंने आते ही बच्ची की हालत देखी और तत्काल पुलिस में केस दर्ज कराया था.

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल के दौरान ही आरोपी की पहचान हो गई थी, लेकिन उस समय तक आरोपी फरार हो चुका था. उन्होंने बताया कि आरोपी के कई ठिकानों पर पुलिस पहले ही दबिश कर चुकी थी, इसलिए अब पुख्ता इनपुट के आधार पर नरसिंह पुर में दबिश हुई है. उन्होंने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है. इसके अलावा मध्य-प्रदेश में लड़ाई-झगड़े के दो और गुरुग्राम में दुष्कर्म का मुकदमा भी है.

Filed under Haryana

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.