Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 30°C

इजरायल के प्रहार से आतंकियों का बचना हुआ मुश्किल, 199 लोगों को बंधक बना हमास ने खेला आखिरी दांव

इजरायल के प्रहार से आतंकियों का बचना हुआ मुश्किल, 199 लोगों को बंधक बना हमास ने खेला आखिरी दांव

गाजा पट्टी में इजरायल सेना का भीषण प्रहार जारी है। विशालकाय बमों और रॉकेटों के प्रहार से गाजा धुआं-धुआं हो गया है। गगनचुंबी इमारतें भी एक ही प्रहार से धराशाई हो रही हैं। चारों तरफ हाहाकार और चीख-पुकार का आलम है। गाजा अब श्मशान में बदल चुका हैं, जहां सिर्फ लांशें हैं, खंडहर है और चीख-पुकार। मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। इजरायली सेना अब धीरे-धीरे गाजा में प्रवेश कर रही है। ऑपरेशन ऑलआउट के तहत एक-एक हमास और फिलिस्तीनी आतंकी को इजरायली सेना चुन-चुन कर मारने का अभियान शुरू कर चुकी है। ऐसे में हमास आतंकियों को भी अपना आखिरी वक्त नजदीक आने की आहट महसूस हो चुकी है। अब किसी भी कीमत पर हमास का बच पाना मुश्किल है। लिहाजा हमास ने कुछ लोगों को बंधक बनाकर इजरायली सेना पर दबाव बनाने का आखिरी दांव खेला है।

इजरायली सेना ने कहा है कि हमास और अन्य फलस्तीनी आतंकवादियों ने गाजा में 199 लोगों को बंधक बना रखा है और यह संख्या पिछले अनुमानों से अधिक है। सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागारी ने सोमवार को बताया कि बंधकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या बंधकों की इस संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि ये बंधक किसकी कैद में हैं। मगर ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से अधिकतर लोगों को गाजा पर शासन करने वाले हमास आतंकवादी समूह ने बंधक बनाया है।

हमास अब तक कर चुका है सैकड़ों बंधकों की हत्या

इजरायली सेना पर दबाव बनाने के लिए हमास के आतंकी अब तक सैकड़ों इजरायलियों की हत्या कर चुके हैं। इजरायल हमास युद्ध में अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है। लिहाजा हमास के आतंकियों ने अमेरिकी नागरिकों को भी नहीं बख्शा। कई अमेरिकी नागरिकों को भी बंधक बनाने के बाद हमास उनको भी मौत के घाट उतार चुका है। इससे अमेरिका पर भी दबाव बनाने का प्रयास हमास की ओर से किया गया है। मगर इजरायल और अमेरिका अभी तक हमास के दबाव में नहीं आए हैं। मगर अब करीब 200 लोगों को बंधक बनाकर एक बार फिर हमास ने इजरायली सेना और अमेरिका को दबाव में लेने का प्रयास किया है। अब देखना है कि इससे कैसे निपटा जाता है।

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.