Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 24°C

भीषण हुई जंग, इजराइल ने एयर स्ट्राइक में सैकड़ों ठिकानों को किया तबाह, हथियार और गोदाम सब ध्वस्त

भीषण हुई जंग, इजराइल ने एयर स्ट्राइक में सैकड़ों ठिकानों को किया तबाह, हथियार और गोदाम सब ध्वस्त

इजराइल और हमास के बीच जंग भीषण होती जा रही है। इसी बीच इजराइल लगातार एयर सट्राइक कर रहा है। वहीं जमीनी सेना भी गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। जानकारी के अनुसार इजराइल की वायुसेना ने आतंकी संगठन हमास के सैकड़ों ठिकानों पर हमले किए हैं। इसदौरान गाजा पट्टी में हमास के एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। इजराइली वायुसेना के अनुसार आईडीएफ यानी इजराइली डिफेंस फोर्स ने गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास के एक दो नहीं, बल्कि 100 से अधिक परिचालन ठिकानों पर जोरदार प्रहार किया। इन जानलेवा हमलों में एक आतंकवादी की मौत हो गई है।

हमास के कई​ ठिकानों को कर दिया तहस नहस

वायुसेना के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान इजराइली फाइटर जेट्स ने सुरंग शाफ्ट, युद्ध सामग्री गोदामों और दर्जनों परिचालन मुख्यालयों पर हमला किया। इन हमलों में इन सभी जगहों को तहस नहस कर दिया। इससे पहले जबलिया में एक मस्जिद में स्थित आतंकवादी बुनियादी ढांचे और हथियारों को भी नष्ट कर दिया गया था। इस जगह का इस्तेमाल आतंकवादियों के लिए एक सभास्थल के रूप में किया गया था।

14 दिन में जानिए कितनी जानें गईं?

इजराइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब 14 दिन हो चुके हैं। दोनों ही ओर से जारी हमलों में अब तक 5000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस्राइल में हमास के हमले में मरने वालों की संख्या 1400 से ज्यादा है। उधर गाजा पट्टी में हुई बमबारी में 3500 की मौत हो चुकी है। हमास पर एयर स्ट्राइक करन के बाद अब इजराइली सेना जमीनी हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। वैसे इजरायल सेना की कुछ टुकड़ियां गाजा के बॉर्डर क्षेत्र में अभी भी घुस चुकी हैं और जमीनी ऑपरेशन चला रही हैं। मगर अब इजरायल की पूरी थल सेना गाजा में घुसने वाली है।

इजरायल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने थल सेना को गाजा पट्टी में घुसने के लिए तैयार रहने को कह दिया है। दोनों ही ओर से जारी हमलों में अब तक करीब 5000 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें एक बड़ा आंकड़ा मंगलवार को अस्पताल में हुए धमाके में मारे जाने वाले लोगों का है। इस बीच गुरुवार को वेस्ट बैंक में इजराइली बलों और फिलिस्तीनियों के बीच झड़प जारी रही।

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.