Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

‘मेरे साथ डांस कर लो…’ डांडिया नाइट में बेटी के साथ लड़कों ने की छेड़छाड़, पिता ने टोका तो ले ली जान

‘मेरे साथ डांस कर लो…’ डांडिया नाइट में बेटी के साथ लड़कों ने की छेड़छाड़, पिता ने टोका तो ले ली जान

राष्ट्रीय राजधानी से सटे फरीदाबाद में डांडिया नाइट के दौरान शोहदों ने एक बेटी के पिता को पीट-पीटकर मार डाला. आरोपी युवती के साथ जबरन डांस कर रहे थे, वहीं उसके पिता विरोध कर रहे थे. यह वारदात सोमवार की देर रात ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 में बीपीटीपी प्रिंसेज पार्क सोसाइटी का है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान बीपीटीपी सोसाइटी में रहने वाले प्रेम मेहता (53) के रूप में हुई है. वह रिकवरी एजेंट का काम करते थे. सोमवार को उनकी सोसायटी में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था. उनकी बेटी कनिका ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि इस कार्यक्रम में वह अपने पिता के साथ गई थी.

कहा कि डांडिया में आरोपी लक्की और उसके अन्य साथी जबरन उसे खींच कर उसके साथ डांस करने लगे. उसकी मां ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और गाली गलौज करने लगे. विवाद बढ़ने पर उसके पिता और भाई ने बीच बचाव की कोशिश करने लगे. इतने में आरोपियों ने उनके साथा मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान धक्का लगने से उसके पिता जमीन पर गिरे और चोट लगने से उनकी मौत हो गई.

आनन फानन में उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. खेड़ी पुल थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Filed under Haryana

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.