Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 31°C

अमित शाह बोले- IPC, CrPC और एविडेंस एक्ट की जगह नए विधेयक जल्द होंगे पारित

अमित शाह बोले- IPC, CrPC और एविडेंस एक्ट की जगह नए विधेयक जल्द होंगे पारित

हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) प्रोबेशनर्स के 75वें बैच की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (IPC), CrPC और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने वाले तीन नए विधेयक जल्द ही संसद द्वारा पारित किए जाएंगे।

ब्रिटिश शासन के कानून होंगे खत्म

यहां सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस कैडेटों की पासिंग आउट परेड में बोलते हुए, शाह ने कहा कि भारत ब्रिटिश शासन के दौरान बनाए गए कानूनों को खत्म कर रहा है और नए आत्मविश्वास और नई आशाओं के साथ एक नए युग में प्रवेश कर रहा है।

महिला नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

अमित शाह ने कहा, “गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति तीन नए विधेयकों की जांच कर रही है और उन्हें जल्द ही पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए कानूनों का उद्देश्य लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है। यह देखते हुए कि महिला आईपीएस कैडेटों की संख्या बढ़ रही है, शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश महिला नेतृत्व वाले विकास में आगे बढ़ रहा है।

गौरतलब है कि ये तीन विधेयक संसद के मानसून सत्र में पेश किए गए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने इन विधेयकों को व्यापक परामर्श और चर्चा के लिए स्थायी समिति के पास भेजने का आग्रह किया था। समिति को अगस्त महीने में तीनों विधेयकों का अध्ययन करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया था।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.