Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 26°C

रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक पर भड़के अमिताभ बच्चन, बिग बी ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक पर भड़के अमिताभ बच्चन, बिग बी ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

हाल ही में साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रविवार को रश्मिका का एक डीपफेक वीडियो ऑनलाइन सामने आया। इस फेक वीडियो में रश्मिका के चेहरे वाली महिला को डीप नेक वाले चुस्त ड्रेस पहने हुए लिफ्ट में चढ़ते देखा गया था। वीडियो तुरंत वायरल हो गया और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि यह डीपफेक वीडियो है। अब इस पर अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

रश्मिका मंदाना का एक मॉर्फ्ड वीडियो वायरल होने के बाद हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने कानूनी कार्रवाई की वकालत की है। बिग बी ने अपनी ‘गुडबाय’ की को-स्टार रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर नाराजगी भी जाहिर की। दरअसल, एक यूजर ने पुष्टि की कि वीडियो फर्जी था। असली वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘भारत में डीपफेक से निपटने के लिए एक कानूनी और नियामक ढांचे की तत्काल आवश्यकता है। रश्मिका मंदाना का यह वायरल वीडियो आपने इंस्टाग्राम पर देखा होगा, लेकिन रुकिए, यह जारा पटेल का एक डीपफेक वीडियो है।

उन्होंने कहा, ‘एक डीपफेक पीओवी से वायरल वीडियो आम सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए इसके जाल में फंसने के लिए काफी उपयुक्त है, लेकिन अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आप (0:01) पर देख सकते हैं कि जब रश्मिका (डीपफेक) लिफ्ट में प्रवेश कर रही थीं तो अचानक उनका चेहरा दूसरी लड़की से बदल कर रश्मिका हो जाता है।

अमिताभ बच्चन ने उनके पोस्ट को रीट्वीट किया और ऐसी घटनाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। बिग बी ने कैप्शन में लिखा, “हां, यह कानूनी तौर पर एक मजबूत मामला है। वहीं अभी तक रश्मिका ने इस डीपफेक वीडियो पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, अभिनेत्री के फैंस जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

 

Filed under Entertainment India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.