Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 32°C

फिलस्तीन जाकर खुद को उड़ाने वाला था झारखंड का आरिज हसनैन, ATS ने 2 ISIS आतंकियों को पकड़ा: पाकिस्तान से भी मिले लिंक

फिलस्तीन जाकर खुद को उड़ाने वाला था झारखंड का आरिज हसनैन, ATS ने 2 ISIS आतंकियों को पकड़ा: पाकिस्तान से भी मिले लिंक

झारखंड पुलिस के आतंकरोधी दस्ते (ATS) ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गोड्डा के आरिज हसनैन और हजारीबाग के मोहम्मद नसीम के तौर पर सामने आई है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से दोनों के तार जुड़े हुए हैं। हसनैन फिलस्तीन जाने की फिराक में था। वहाँ फिदायीन हमला कर अल अक्सा मस्जिद को यहूदियों से आजाद कराना उसका लक्ष्य था।

ATS ने पहले हसनैन को गिरफ्तार किया जो सोशल मीडिया के माध्यम से ISIS की विचारधारा का प्रचार कर रहा था। उसने पूछताछ में नसीम के बारे में खुलासा किया। इसके बाद नसीम की गिरफ्तारी हुई। इस्लामिक स्टेट के अलावा दोनों के पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से संपर्क के भी सबूत मिले हैं।

हसनैन ने पूछताछ में खुलासा किया कि नसीम ने ही उसे हमास, ISIS और अन्य आतंकी संगठनों के विषय में जानकारी दी थी। उसे ‘जिहाद’ और ‘क्रुफ बीथ तागूत’ नाम की किताबें भेजी, जिससे वह आतंक की राह पर आगे बढ़ सके। ये पुस्तकें ISIS के पूरी दुनिया में इस्लामी शासन स्थापित करने जैसे विचारों के विषय में बताती हैं।

ATS के अनुसार हसनैन और नसीम दोनों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के इस्लामिक आतंकी संगठनों से भी जुड़े हुए थे। इनका कश्मीर के भी कई युवक-युवतियों से कनेक्शन है। हसनैन सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार आतंकी विचारधारा को फैला रहा था।

अपने कट्टर विचारों को फैलाने और सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए हसनैन और नसीम टेलीग्राम एप का उपयोग करते थे। अब ATS ने इन पर आतंक फैलाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ कर रहे हैं।

गौरतलब है 7 अक्टूबर 2023 को इस्लामी आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर हमला करके 1,400 लोगों को मार दिया था। इजरायल तब से ही हमास के ठिकानों पर गाजा में बमबारी कर रहा है। पूरी दुनिया के इस्लामी कट्टपंथी हमास का बचाव करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में हसनैन फिलस्तीन जाकर हमास के सम​र्थन में फिदायीन हमला करने की फिराक में था।

Filed under Jharkhand World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.