Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 34°C

पति से परेशान, ससुर को सुनाया दर्द… पहले हमदर्दी दिखाई फिर किया रेप

पति से परेशान, ससुर को सुनाया दर्द… पहले हमदर्दी दिखाई फिर किया रेप

मध्पय्रदेश के छतरपुर जिले में एक ससुर ने ही अपनी बहू के साथ मदद के नाम पर बलात्कार कर दिया. पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और सुरक्षा की मांग की. युवती ने बताया कि वह अपने शराबी पति से बहुत परेशान है जिसकी वजह से उसने अपने ससुर से मदद मांगी थी. ससुर ने मदद के नाम पर उसे एक अलग से किराए का कमरा दिलवा दिया. बहू ने बताया कि ससुर उसके साथ इससे पहले भी बलात्कार कर चुका है. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला जिले के बड़मलहरा का है. जहां एक गांव में रहने वाली 26 साल की युवती के साथ उसके ही ससुर ने दुष्कर्म किया है. पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसका पति शराब पीने का आदी है और उसे वहां आए दिन शरीरिक और मानसिक यातनाएं दी जाती थी. परेशान होकर बहू ने अपने ससुर को सारी बात बताई. ससुर ने एक किराए से कमरा दिलवा दिया.

बहू ने बताया कि कमरा दिलवाने के बाद ससुर अपने एक साथी के साथ 26 नवंबर की रात उसके कमरे पर पहुंच गया. यहां उसने हत्या की धमकी देकर बहू के साथ रेप किया. बहू ने पुलिस को बताया कि आरोपी ससुर इससे पहले ही हमदर्दी की आड़ में उसके साथ बलात्कार कर चुका है. ससुर ने उसे बच्चों की पढ़ाई लिखाई करवाने और शांति से रहने के लिए एक अलग से कमरा दिलाया था.

बड़ामलहरा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. महिला ने मुख्य आरोपी समेत उसके एक अन्य साथी पर मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश को तलाश कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि वह जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है.

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.