Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 33°C

सोफे पर बैठकर 10 मिनट बातचीत फिर 17 राउंड फायरिंग… ऐसे हुई सुखदेव सिंह की हत्या

सोफे पर बैठकर 10 मिनट बातचीत फिर 17 राउंड फायरिंग… ऐसे हुई सुखदेव सिंह की हत्या

राजस्थान चुनाव के नतीजे आने के 2 दिन बाद ही राज्य में बड़ी आपराधिक घटना हो गई. बदमाशों ने मंगलवार को जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी. इस गोलीबारी में गनर समेत 2 लोग घायल हो गए. जवाबी गोलीबारी में 1 बदमाश मारा गया और 2 भागने में कामयाब रहे. हत्या की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इस घटना पर राज्य में राजनीति शुरू हो गई है.

जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का मर्डर प्लान बनाकर किया गया है. योजना के तहत 3 लोग गोगामेड़ी के घर पहुंचे और उनकी सिक्योरिटी से कहा है कि सुखदेव सिंह से मिलना है. उन्होंने यह जानकारी अंदर पहुंचाई तो गोगामेड़ी ने उन्हें मिलने के लिए अंदर बुला लिया. वहां पर उन लोगों ने सोफे पर आराम से बैठकर करीब 10 मिनट तक गोगामेड़ी से बात की.

2 मिनट में 17 राउंड फायरिंग

इसके दो बदमाश सोफे से अचानक उठे और पिस्टल निकालकर सुखदेव सिंह पर फायर झोंक दिया. उन्होंने गोगामेड़ी के साथ सोफे पर बैठे उनके साथी को भी छाती पर गोली मार दी. साथ ही पास खड़े उनके सहायक पर भी फायर झोंक दिया. करीब 2 मिनट के अंदर 17 राउंड फायर करके बदमाश जब वहां से निकलने लगे तो सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की सुरक्षा टीम की गोलीबारी में एक बदमाश मारा गया, जिसमें एक अपराधी मारा गया. सनसनीखेज हत्या की पूरी वारदात अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

 

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.