Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

पंकज त्रिपाठी स्टार की तरह नहीं एक साथी की तरह लगते हैं.. ‘मैं अटल हूं’ के निर्देशक रवि जाधव ने कहा

पंकज त्रिपाठी स्टार की तरह नहीं एक साथी की तरह लगते हैं.. ‘मैं अटल हूं’ के निर्देशक रवि जाधव ने कहा

नेशनल अवार्ड विनिंग निर्देशक रवि जाधव, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का निर्देशन कर रहे हैं. पंकज त्रिपाठी और रवि जाधव पहली बार एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं.  रवि जाधव ने बताया कि इतने बड़े एक्टर होने के बावजूद पंकज त्रिपाठी ने कभी भी फिल्म की यूनिट को ये महसूस होने नहीं दिया कि वो किसी ‘स्टार’ के साथ काम कर रहे हैं. पंकज जी के साथ काम करके ऐसा लगता था कि वो हमारे ही एक साथी हैं और हम साथ में मिलकर ये काम कर रहे हैं.

रवि जाधव ने कहा,”मुझे याद है, हम मुंबई के एक थिएटर में शूट कर रहे थे. वहां हमारे पास गाड़ी की पार्किंग नहीं थी. पंकज जी की वैनिटी 2 किलोमीटर दूर खड़ी थी. शूटिंग के वक्त पूरा दिन वो हमारे साथ ही थे. उन्होंने कह दिया था कि मैं वैनिटी वैन में जाकर नहीं बैठूंगा. मैं यहीं रुकूंगा. लेकिन जब पैक अप हुआ तब हमारे पास से एक स्कूटर वाला जा रहा था उसे पंकज जी ने रोका और मुंबई में सबके सामने उसके पीछे बैठकर वो वैनिटी वैन तक गए. जिन्हें देखने के लिए लाखों की भीड़ लग जाती है, उन्हें ऐसे ही स्कूटर में बैठकर हेल्मेट पहनकर और मुंह पर कपड़ा लेते हुए आम आदमी की तरह घूमते हुए हमने देखा है.”

रवि जाधव ने सुनाए पंकज त्रिपाठी के किस्से

आगे रवि जाधव बोले,”पंकज जी खुद योग करते हैं. सेट पर कभी किसी को पीठ दर्द होता था तो ये खुद उनकी मदद के लिए आगे आते थे. कहते थे कि तुम यहां सो जाओ, मैं तुम्हें मसाज करता हूं. टीम को भी मार्गदर्शन करते थे कि उन्हें किस तरह की एक्सरसाइज करनी है. ऐसे कई किस्से हैं. उनके साथ काम करते हुए कभी ऐसे लगा नहीं कि हम एक स्टार के साथ काम कर रहे हैं. एक दिन भी उन्होंने हमें ये महसूस होने नहीं दिया. हमें लगता था कि वो हमारे ही साथी हैं और यही वजह है कि हम ये शानदार फिल्म बना पाए हैं.”

 

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.