Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

हीरानंदानी ग्रुप के मुख्यालय और कई दफ्तरों पर ED की बड़ी कार्रवाई, FEMA नियमों के उल्लंघन पर लिया गया एक्शन

हीरानंदानी ग्रुप के मुख्यालय और कई दफ्तरों पर ED की बड़ी कार्रवाई, FEMA नियमों के उल्लंघन पर लिया गया एक्शन

 मुंबई में हीरानंदानी ग्रुप के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ED  ने बड़ी कार्रवाई की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत हीरानंदानी ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर रेड किया गया है. बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब हीरानंदानी ग्रुप के खिलाफ ED ने कोई रेड की है.

इससे पहले 2022 में भी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की टीम ने जाने माने बिल्डर हीरानंदानी ग्रुप के 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

ग्रुप के डायरेक्टर्स के ठिकानों पर भी कारवाई की गई थी. फाइनेंशियल गड़बड़ी के आरोप में ये छापेमारी की गई थी. दरअसल ED की टीम अभी कुछ देर पहले ही मुंबई में अपने दफ्तर से निकली थी. केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच जारी तनाव के चलते कई नेताओं पर तलवार लटक रही थी.

बता दें निरंजन हीरानंदानी और सुरेंद्र हीरानंदानी ने 1978 में हीरानंदानी ग्रुप की स्थापना की थी, जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह बिजनेस ग्रुप भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है. मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में हीरानंदानी ग्रुप की कई रियल स्टेट परियोजनाएं हैं।

 

Filed under Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.