Skip to content
Wednesday, October 28, 2026

पीएम मोदी ने तेलंगाना को दी बड़ी सौगात, 56000 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

पीएम मोदी ने तेलंगाना को दी बड़ी सौगात, 56000 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और तमिलनाडु के दौरे पर हैं. सबसे पहले पीएम मोदी तेलंगाना के आदिलाबाद पहुंचे. जहां उन्होंने 56,000 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी नजर आए. उन्होंने पीएम मोदी का मंच पर स्वागत किया. बता दें कि तेलंगाना के बाद बाद पीएम मोदी दोपहर बाद करीब 3.30 बजे तमिलनाडु जाएंगे. जहां वह कलपक्कम के भाविनी का दौरा करेंगे.

रेल और सड़क से जुड़ी परियोजनाओं की देंगे सौगात

चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर राज्य को तमाम सौगातें दे रहे हैं. जिससे भारत की आजादी के सौ साल पूरे होने पर 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाया जा सके. पीएम मोदी सोमवार को दिलाबाद में जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उनमें बिजली, रेल और सड़क क्षेत्र से जुड़ी हुई कई परियोजनाएं शामिल हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, इन परियोजनाओं का मुख्य फोकस बिजली क्षेत्र पर होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेद्दापल्ली में एनटीपीसी की 800 मेगावाट की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना (यूनिट-2) का भी आज शुभारंभ करेंगे. इस परियोजना को उन्नत तकनीक से विकसित किया गया है जो तेलंगाना को 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगी. इसके साथ ही इसकी देश में एनटीपीसी के सभी बिजली स्टेशनों के बीच लगभग 42 प्रतिशत की उच्चतम बिजली उत्पादन दक्षता होगी. इस परियोजना का भी आज पीएम मोदी शिलान्यास करने वाले हैं.

मंगलवार को 6800 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को एक बार से तेलंगाना पहुंचेंगे. जहां वह संगारेड्डी जिले में 6800 करोड़ से विकसित की गई कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. उसके बाद मंगलवार को ही करीब साढ़े तीन बजे पीएम मोदी ओडिशा के जाजपुर जाएंगे. जहां वह राज्य को 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरान पीएम मोदी इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

Filed under Telangana

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.