Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 32°C

सच्ची घटना पर बनी दिल दहलाने वाली The Sabarmati Report, विक्रांत मैसी की अगली फिल्म का टीजर रिलीज

सच्ची घटना पर बनी दिल दहलाने वाली The Sabarmati Report, विक्रांत मैसी की अगली फिल्म का टीजर रिलीज

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th Fail से फैंस के दिलों का जीतने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी  आने वाले समय में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों से इस मूवी को लेकर एक्टर का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच सच्ची घटना से प्रेरित द साबरमती रिपोर्ट का एक और लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है।

इस टीजर में साफ दिखाया गया है कि ये फिल्म एक दर्दनाक हादसे की दिल दहलाने वाली कहानी को बयां कर रही है। आइए एक नजर द साबरमती रिपोर्ट  के इस लेटेस्ट टीजर पर डालते हैं।

द साबरमती रिपोर्ट का एक और टीजर आउट

कुछ समय पहले निर्देशक रंजन चंदेल के डायरेक्शन में बनने वाली द साबरमती रिपोर्ट का अनाउंसमेंट वीडियो लॉन्च किया गया था। तब से इस मूवी को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ी हुई है। अब उनकी ये एक्साइटमेंट और भी अधिक बढ़ने वाली है, क्योंकि मेकर्स की तरफ से द साबरमती रिपोर्ट का नया टीजर रिलीज किया गया है।

निर्माता एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के टीजर में साल 2002 में गुजरात में हुई खौफनाक ट्रेन हादसे की कहानी को दिखाया गया है। इस घटना की सच्चाई बताने में मीडियाकर्मियों ने किस तरह से भूमिका अदा की, उसे द साबरमती रिपोर्ट के टीजर में साफतौर पर दर्शाया गया है।

विक्रांत मैसी इस मूवी में एक न्यूज रिपोर्टर के किरदार में मौजूद हैं। उनके अलावा साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी इस फिल्म में अहम रोल अदा करती दिखेंगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो द साबरमती रिपोर्ट का ये टीजर काफी प्रभावशाली माना जा रहा है।

कब रिलीज होगी द साबरमती रिपोर्ट

इस टीजर के सामने आने के बाद हर कोई विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कुछ महीने के बाद आने वाली 3 मई 2024 को द साबरमती को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

 

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.