Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 32°C

टिकटॉक पर अमेरिका में भी लगेगा बैन, राष्ट्रपति बाइडेन ने क्यों किए कानून पर हस्ताक्षर?

टिकटॉक पर अमेरिका में भी लगेगा बैन, राष्ट्रपति बाइडेन ने क्यों किए कानून पर हस्ताक्षर?

अमेरिका में भी चीनी ऐप्स और टिकटॉक की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो  बाइडेन ने एक बिल पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, अगर इसकी चीनी कंपनी बाइटडांस एक साल के भीतर ऐप का विनिवेश नहीं करती है. बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के बीच अमेरिका ने यह फैसला लिया है. बता दें कि अमेरिका में टिकटॉक के 170 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हैं.

‘बाइटडांस’ को दिया गया था 6 महीने का समय

पुराने संस्करण में टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस को इस मंच में अपनी हिस्सेदारी को बेचने के लिए छह महीने का समय दिया गया था। लेकिन इसको लेकर कुछ प्रमुख सांसदों ने संदेह जताया था कि एक जटिल सौदे के लिहाज से छह महीने का समय बहुत कम है। इस सौदे का मूल्य अरबों डॉलर हो सकता है।

संशोधित विधेयक में समयसीमा को विस्तारित करते हुए बाइटडांस को टिकटॉक को बेचने के लिए नौ महीने का समय दिया गया है। यदि बिक्री प्रक्रिया में प्रगति रहती है तो तीन महीने का संभावित विस्तार मिलेगा।

यह विधेयक कंपनी को टिकटॉक के गोपनीय फार्मूले को नियंत्रित करने से भी रोक देगा जो एक ऐसा एल्गोरिदम है जो उपयोगकर्ताओं को उनकी रुचि के आधार पर वीडियो उपलब्ध कराता है और जिसने इस मंच को बहुत सफलता दिलाई।

टिकटॉक से मंगलवार रात को प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन उसने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। विधेयक का पारित होना चीनी खतरों और टिकटॉक के स्वामित्व को लेकर वाशिंगटन में लंबे समय से चली आ रही आशंकाओं का नतीजा है।

टिकटॉक अदालत में देगा चुनौती

अमेरिका की तरफ से इस कार्रवाई को लेकर टिकटॉक ने भी अपनी प्रतिक्रिया जारी की है. टिकटॉक ने एक्स पर एक बयान में जवाब दिया, टिकटॉक पर बैन लगाना असंवैधानिक है. हम इसे अदालत में चुनौती देंगे। अगर बैन लगता है तो अमेरिका के 170 मिलियन यूजर्स को भी झटका लगेगा. टिकटॉक के सीईओ शॉ जी च्यू ने एक वीडियो में इस बिल को निराशाजनक बताया और इसका विरोध करने का वादा किया. च्यू ने कहा, निश्चिंत रहें, हम कहीं नहीं जा रहे हैं. तथ्य और संविधान हमारे पक्ष में हैं, हम जीत की उम्मीद करते हैं.

क्यों की जा रही है यह कार्रवाई

टिकटॉक के खिलाफ इस बिल को लाने की वजह भी बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि टिकटॉक अमेरिकी यूजर का डाटा लीक कर रहा है. अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यूजर डाटा तक चीन की पहुंच को रोकने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है. वहीं, टिकटॉक का कहना है कि कंपनी ने कभी भी चीनी अधिकारियों के साथ अमेरिका के यूजर्स का डेटा शेयर नहीं किया है. अमेरिका का कहना है कि हम बाइटडांस, टिकटॉक या किसी अन्य व्यक्तिगत कंपनी को दंडित नहीं कर रहे. बता दें कि सीनेट ने टिकटॉक के खिलाफ इस बिल को 79-18 वोटों से पास किया है.

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.