Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर चुप क्यों है I.N.D.I.A गठबंधन, बीजेपी नेता शाजिया इल्मी का गठबंधन से सवाल

स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर चुप क्यों है I.N.D.I.A गठबंधन, बीजेपी नेता शाजिया इल्मी का गठबंधन से सवाल

आम आदमी पार्टी  की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले को लेकर चल रहे विवाद के बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार (15 मई) को पूछा कि क्या बिभव कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इशारे पर काम किया? साथ ही इस मुद्दे पर I.N.D.I.A गठबंधन की चुप्पी पर भी सवाल उठाया.

बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा, “ये लोग चुप क्यों है? एक महिला के साथ CM हाउस में मारपीट हुई है और इतने गंभीर मुद्दे पर इन लोगों ने चुप्पी साध रखी है. खरगे जी तो बहुत कुछ बोल रहे हैं लेकिन उस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है, जिस पर बोलना चाहिए. स्वाति मालीवाल के साथ अरविंद केजरीवाल ने क्या किया उस पर क्यों कुछ नहीं कहते.”

‘क्या अरविंद केजरीवाल के इशारे पर हुई मारपीट?’

शाजिया इल्मी ने पूछा कि विभव कुमार के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है और क्या उन्होंने केजरीवाल के इशारे पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की है. इल्मी ने पूछा, “क्या यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल बिभव कुमार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की कोशिश कर रहे हैं?”

‘कांग्रेस वाले करते हैं हिंदू-मुस्लिम की राजनीति’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा, “ये लोग हिंदू मु्स्लिम करते हैं हम नहीं. मुस्लिमों के लिये जितना मोदी जी ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया है. मुस्लिम जो लोग गरीब थे, पिछड़े थे उनको आगे बढ़ाने का काम किया है पीएम मोदी ने. ये लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम को लेकर राजनीति करके हैं काम नहीं.”

परिवारवाद को लेकर शाजिया इल्मी का राहुल गांधी पर हमला

भूपेश बघेल के राहुल गांधी को प्रधानमंत्री चुनने के बयान पर शाजिया इल्मी ने कहा, “लोग अपने ख़ानदान के साथ हैं और जनता पीएम मोदी के साथ है. जनता किसी परिवार को वोट नहीं दे रही है. लोगों को पता है कि वो मोदी के ख़ानदान का हिस्सा हैं. परिवार को आगे बढ़ाने वालों की राजनीति अब ख़त्म है.”

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.