Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और एक केंद्रीय मंत्री का सामने आया बयान

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और एक केंद्रीय मंत्री का सामने आया बयान

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ये तीनों राज्य वो है, जहां बीजेपी की सरकार है।

मध्य प्रदेश के सीएम ने क्या कहा?

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘जो बोलना है, अरविंद केजरीवाल को बोलना है। जो हुआ है, उनकी पार्टी में हुआ है, उनके घर में घटना घटी। वे(स्वाति मालीवाल) उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं। जनता सब देख रही है, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।’

असम के सीएम ने क्या कहा?

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘केजरीवाल के आवास पर जो कुछ भी होता है, वे कहते हैं कि यह भाजपा की साजिश है लेकिन स्वाति मालीवाल भाजपा की नहीं, आम आदमी पार्टी की सांसद हैं।’

उत्तराखंड के सीएम ने क्या कहा?

उत्तराखंड के सीएम पु्ष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘जिस मुख्यमंत्री आवास में विकास की योजनाएं बननी चाहिए थीं, दिल्ली को आगे बढ़ाने की योजनाएं बननी चाहिए, वहां इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं वो भी उन्हीं की पार्टी की सांसद के साथ। जब महिला सांसद के साथ इस प्रकार की घटना हो रही है तो और महिलाओं के बारे में उनकी क्या सोच होगी। ये पूरी तरह से दिखता है कि पार्टी(AAP) महिला विरोधी पार्टी है, महिलाओं का उत्पीड़न करने वाली पार्टी है।’

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का भी बयान सामने आया

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि सांसद आपने बनाया, तो वो हमारी बात क्यों मानेगा? क्या आपने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है? 4-5 महीने पहले आपने किसी को सांसद बनाया और बाद में वे(अरविंद केजरीवाल) कहते हैं कि वो हमारी(भाजपा) बात मान रहे हैं। भाजपा और भाजपा के नेताओं पर आरोप लगाने से पहले अरविंद केजरीवाल, आप अपना सिस्टम सुधारें।’

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने क्या कहा?

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार की गिरफ्तारी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘आश्चर्यजनक ये है कि उनकी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री आवास के अंदर हुई है। सीधा-सीधा संदेश है दिल्ली की जनता को कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास अब गुंडों की शरणस्थली बन चुका है।’

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.