Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 24°C

मॉस्को हमले में था यूक्रेन का हाथ! 145 लोगों की गई थी जान

मॉस्को हमले में था यूक्रेन का हाथ! 145 लोगों की गई थी जान

रूस की राजधानी मास्को में 22 मार्च को हुए आतंकी हमले में यूक्रेन का हाथ होने की खबर सामने आ रही है. रूस की न्यूज एजेंसी TASS की खबर के मुताबिक, रूस की खुफिया एजेंसी FSB के चीफ अलेक्जेंडर बोर्टनिकोव ने कहा है कि मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल पर हुए घातक हमले में यूक्रेनी खुफिया एजेंसी सीधे तौर पर शामिल थी. अलेक्जेंडर ने कहा है कि अभी जांच चल रही है, लेकिन ये साफ हो गया है कि इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ था.

अलेक्जेंडर ने यूक्रेन के साथ नाटो पर भी कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि नाटो मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका और अफगानिस्तान से अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों के भाड़े के सैनिकों और आतंकवादियों को यूक्रेन में भेज रही है ताकि वे वहां रूसी सेना के खिलाफ लड़ सकें. कॉन्सर्ट हॉल में हुए हमले की जिम्मेदारी भी ISIS आतंकी संगठन ने ली थी. US खुफिया एजेंसियों ने तब कहा था कि ये हमला ISIS की अफगान ब्रांच IS खुरासान द्वारा किया गया है. हालांकि यूक्रेन इस हमले में अपना हाथ होने से इंकार करता आया है.

“रूस के खिलाफ आतंकियों का इस्तेमाल कर रहा यूक्रेन”

TASS के मुताबिक अलेक्जेंडर ने कहा है कि कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले में IS खुरासान के साथ-साथ यूक्रेन इंटेलिजेंस एजेंसी ने अहम भूमिका निभाई है. हमले के बाद पुतिन ने सरकार टेलीविजन पर कहा था कि यूक्रेन सीमा पर हमले को अंजाम देने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आतंकी यूक्रेन भागने की कोशिश कर रहे थे.

मास्को कॉन्सर्ट हॉल अटैक

22 मार्च 2024 को मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल पर आतंकियों के एक समूह ने हमला कर दिया था. ये हमला रूस इतिहास में सबसे भयानक हमला था. ये हमला राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पांचवें कार्यकाल शुरू करने से कुछ ही दिन पहले हुआ था, जिसमें 145 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हुए थे. FSB ने अब तक इस हमले की साजिश रचने और अतंकियों की मदद करने वाले 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है.

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.