Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 27°C

चक्रवात ‘रेमल’ ने बंगाल में मचाई तबाही, कोलकाता समेत कई शहरों में हो रही भारी बारिश

चक्रवात ‘रेमल’ ने बंगाल में मचाई तबाही, कोलकाता समेत कई शहरों में हो रही भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ चक्रवात ‘रेमल’ रविवार आधी रात को लैंडफाल करेगा। इसे लेकर बंगाल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। कोलकाता एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। राज्य के तटीय इलाकों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 12 टीमों को तैनात किया गया है। नौसेना व भारतीय तटरक्षक बल भी अलर्ट पर है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रवात इस समय बंगाल की खाड़ी से 270 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में है। इसके रविवार आधी रात को बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपूपाड़ा के बीच के तटवर्ती इलाकों से होकर गुजरने का पूर्वानुमान है। इसके प्रभाव से बंगाल के विभिन्न जिलों में अति भारी बारिश की आशंका है। 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कोलकाता समेत बंगाल के विभिन्न जिलों के आसमान में रविवार सुबह से ही बदली छाई हुई है औऱ तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है। बीच-बीच में बारिश भी हो रही है। चक्रवात के बाबत राज्य सचिवालय नबान्न में कंट्रोल रूम खोला गया है।

राहत सामग्रियों, जरूरी दवाओं व अन्य सभी जरुरी चीजों का भंडारण किया गया है। प्रभावित होने वाले लोगों के लिए राहत शिविरों की भी पर्याप्त संख्या में व्यवस्था की गई है। समुद्र में मछुआरों को 27 मई तक नहीं जाने और वहां मौजूद मछुआरों को तुरंत लौटने की पहले ही हिदायत दी जा चुकी है। मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को बंगाल और उत्तरी ओड़िशा के तटीय जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी है। बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन दो जिलों में बड़े नुकसान की आशंका है।

कोलकाता के बोबाजार में भरा पानी, अन्य कुछ हिस्सों में भी जलभराव

भारी बारिश के बाद पश्चिम बंगाल के कोलकाता के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है। यह वीडियो बोबाज़ार इलाके का है, जहां भारी बारिश के कारण इलाकों में पानी भर गया।

राजभवन टास्क फोर्स के साथ क्षेत्र के दौरे पर निकले बंगाल के राज्यपाल

रविवार रात चक्रवात रेमल के आने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस राजभवन टास्क फोर्स के साथ क्षेत्र के दौरे पर हैं।

Filed under India West Bengal

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.