Skip to content
Thursday, October 29, 2026

आयकर विभाग ने चुनाव के दौरान 1100 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण किए जब्त

आयकर विभाग ने चुनाव के दौरान 1100 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण किए जब्त

देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, जिसमें अंतिम चरण के मतदान होने बाकी रह गए हैं. इसी दौरान आयकर विभाग ने एक रिकॉर्ड सामने रखा है. आयकर विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक मौजूदा लोकसभा चुनावों के दौरान रिकॉर्ड 1100 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं.

आयकर विभाग ने आगे बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान साल 2019 में चुनावों के दौरान 390 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे. जिसके मुकाबले इस बार 182% ज्यादा जब्ती की गई है.

आयकर विभाग ने की कड़ी निगरानी

देश में पहले चरण के चुनाव 19 अप्रैल को हुए, जिससे पहले 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू हुई. उस दिन से आयकर विभाग ने नकदी और आभूषण जब्त किया. साथ ही आचार संहिता लागू होने के बाद से ही आयकर विभाग ने कड़ी निगरानी करना शुरू कर दिया था. जिस के चलते आयकर विभाग ने कैश, शराब, मुफ्त सामान, ड्रग्स, आभूषण और बाकी चीजों की आवाजाही पर नजर रखी.

दिल्ली-कर्नाटक में सबसे ज्यादा जब्ती

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली और कर्नाटक में सबसे ज्यादा नकदी जब्त की गई. इन दोनों राज्यों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और आभूषण जब्त किए गए. साथ ही दूसरे नंबर पर तमिलनाडु में जब्ती की गई, जहां 150 करोड़ रुपये की जब्ती हुई. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और आभूषण जब्त किए गए.

जिस भी व्यक्ति को 50,000 रुपये से ज्यादा का कैश या 10,000 रुपये से ज्यादा कीमत की चीजें बिना पक्के बिल के ले जाते देखा जाता है, उन चीजों को जब्त कर लिया जाता है. हालांकि, अगर जब्त किया गया कैश 10 लाख रुपये से ज्यादा का है, तो इसे आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को भेज दिया जाता है.

4 जून को वोटों की गिनती

देश में पहले चरण के मतदान 19 अप्रैल को हुए, जिस के बाद दूसरे चरण के चुनाव 26 अप्रैल को हुए, तीसरे चरण के चुनाव 7 मई को तीसरे चरण के चुनाव, 13 मई को चौथे चरण के चुनाव, 19 मई को पांचवें चरण के चुनाव, 25 मई को छठे चरण का मतदान पूरा हो चुका है. जिसके बाद अब 1 जून को सातवें चरण के मतदान होने है. जिसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी.

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.