Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

65 दिन और 204 जनसभाएं… सीएम योगी ने चुनावी कार्यक्रम का लगाया डबल सेंचुरी, चुनाव प्रचार में रही धूम

65 दिन और 204 जनसभाएं… सीएम योगी ने चुनावी कार्यक्रम का लगाया डबल सेंचुरी, चुनाव प्रचार में रही धूम

लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार अब थम गया. 1 जून को अंतिम चरण के चुनाव के लिए 30 मई को प्रचार का दौर खत्म हो गया. इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने खूब रैलियां कीं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी सहित तमाम राज्यों में 204 रैलियां, जनसभा और सम्मेलन में हिस्सा लिया. सीएम योगी ने चुनाव प्रचार कार्यक्रमों का डबल शतक लगाया है. सीएम योगी की लोकप्रियता पूरे देशभर में है. सीएम योगी ने महज 65 दिन के भीतर 204 चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. लोकसभा चुनाव प्रचार के 65 दिन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ रैलियां की.

सीएम योगी का प्रचार कार्यक्रम 27 मार्च से शुरू हुआ था और 30 मई को खत्म हुआ. इस दौरान सीएम योगी ने 169 जनसभा और 13 रोड शो किए. इसके अलावा 15 प्रबुद्ध सम्मेलन में भी शामिल हुए. उत्तर प्रदेश के बाहर भी सीएम योगी की खूब डिमांड रही. योगी आदित्यनाथ ने 12 राज्य व 2 केन्द्र शासित राज्यो में जनसभाएं कीं. राजस्थान में सीएम योगी ने 4 जनसभा और 2 रोड शो किए.

इन राज्यों में सीएम योगी ने की जनसभाएं और रोड शो

  • बिहार- 9 जनसभा
  • महाराष्ट्र- 9 जनसभा
  • उत्तराखंड- 4 जनसभा
  • राजस्थान- 4 जनसभा, 2 रोड शो
  • छत्तीसगढ़-  3 जनसभा
  • प. बंगाल- 3 जनसभा
  • ओडिशा- 2 जनसभा
  • हरियाणा-  2 जनसभा
  • हिमाचल प्रदेश- 2 जनसभा
  • पंजाब- 2 जनसभा
  • मध्य प्रदेश- 1 जनसभा
  • दिल्ली- 1 जनसभा
  • जम्मू कश्मीर – 1 जनसभा
  • चंडीगढ़- 1 जनसभा
Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.