Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 33°C

पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच भड़की भीड़! तालाब में EVM फेंक किया हंगामा तो पुलिस ने खदेड़ा

पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच भड़की भीड़! तालाब में EVM फेंक किया हंगामा तो पुलिस ने खदेड़ा

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलतली में अचानक भीड़ गुस्सा गई. गुस्साई भीड़ मतदान केंद्र में घुस गई और एक EVM को उठा कर पास के तालाब में फेंक दिया, जिससे मतदान प्रक्रिया रुक गई. ये तब हुआ जब कुछ मतदान लोगों को पोलिंग बूथ में जाने से रोक दिया गया.

इस बहिष्कार को देख स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया और वे जबरन मतदान केंद्रों में घुस गए. उन्होंने वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल से लैस EVM को जबरन ले जाकर तालाब में फेंक दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जादवपुर में भी भड़की हिंसा

वहीं, जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के भांगर के सतुलिया इलाके में भी तनाव बढ़ने की खबर सामने आई. आज सुबह भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा (आईएसएफ) और सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं पर हमलें के आरोप लगने के बाद यहां हिंसा बढ़ गई. जानकारी के मुताबिक इस हिंसा में आईएसएफ के कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इलाके में देसी बम पाए जाने से स्थिति और बिगड़ गई.

दिलाए गए नए EVM 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (पश्चिम बंगाल) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर ) पर जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह  6.40 बजे 19-जयनगर (एससी) पीसी के 129-कुलतली एसी में  बेनीमाधवपुर एफपी स्कूल के पास अधिकारी के रिजर्व ईवीएम और दस्तावेज लूट लिए गए. 1 सीयू, 1 बीयू, 2 वीवीपीएटी मशीनों को तालाब में फेंक दिया. उन्होंने जानकारी दी कि अधिकारी द्वारा FIR दर्ज की गई और कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं बाकी सभी छह बूथों में बिना किसी बाधा के मतदान कराए जा रहे हैं और सेक्टर अधिकारी को नए कागजात और EVM दिलाए जा रहे हैं.

बंगाल में 9 सीटों पर मतदान जारी

आम चुनाव के सातवें चरण में बंगाल की 9 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीट मतदान हो रहे हैं. इन 9 सीटों में  बशीरहाट, जयनगर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, दमदम, बारासात, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीट शामिल है.

Filed under West Bengal

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.