Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 26°C

‘म्यांमार में फर्जी नौकरियों के लालच में नहीं फंसे… ‘, भारतीय दूतावास ने बढ़ती घटनाओं के बीच जारी की एडवायजरी

‘म्यांमार में फर्जी नौकरियों के लालच में नहीं फंसे… ‘, भारतीय दूतावास ने बढ़ती घटनाओं के बीच जारी की एडवायजरी

म्यांमार में भारतीय दूतावास ने यहां नौकरी की तलाश कर रहे भारतीय नागरिकों से सावधान रहने का आह्वान किया है। दूतावास ने भारतीयों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से फर्जी और अवैध नौकरियों के लालच में नहीं फंसने की सलाह दी।

म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर सक्रिय है अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट

अभी हाल ही में लाओस में अवैध काम में फंसे 13 भारतीयों को बचाकर घर वापस लाए जाने के बाद यह सलाह जारी की गई है। भारतीय दूतावास ने सलाह में कहा कि म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर म्यावाडी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट सक्रिय है। ऐसे में इस क्षेत्र में भारतीय से नौकरी का प्रस्ताव लेने से पहले सावधान रहें।

भारतीयों को बनाया जा रहा है निशाना

दूतावास ने कहा कि इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट द्वारा भारतीयों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। ऐसे में हम संबंधित भारतीय दूतावासों के संपर्क किए बिना इस प्रकार के नौकरी प्रस्तावों से बचने की सलाह देते हैं।

तस्करी का मामला आया था सामने

हाल ही में म्यावाडी शहर के दक्षिण में ‘फा लू क्षेत्र’ में एक नया स्थान सामने आया है, यहां अधिकांश भारतीयों की भारत के साथ-साथ मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों से थाईलैंड के रास्ते तस्करी की जा रही है। दूतावास ने कहा कि विदेश में नौकरी का प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले भारतीय दूतावासों के माध्यम से नियोक्ताओं की साख की जांच करा लें।

 

Filed under India World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.