Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 30°C

वायुसेना का सुखोई-30 एयरक्राफ्ट नासिक में हुआ क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

वायुसेना का सुखोई-30 एयरक्राफ्ट नासिक में हुआ क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई फाइटर एयरक्राफ्ट आज महाराष्ट्र के नासिक में क्रैश हो गया है। यह एयरक्राफ्ट रिनोवेशन के लिए हिंदुस्तान एयरनोटिक्स लिमिटेड के पास था। एयरक्राफ्ट के दोनों पायलट्स इजेक्ट करने में सफल रहे और सुरक्षित हैं। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डीआर कराले के अनुसार, सुखोई Su-30MKI विमान के पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में गिरा। एचएएल और भारतीय वायुसेना द्वारा इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिये गए हैं।

कैसा है सुखोई-30 MKI एयरक्राफ्ट

सुखोई-30 एमकेआई रूसी मूल का ट्विन सीटर ट्विन इंजन मल्टीरोल फाइटर जेट है। यह 8,000 किलोग्राम बाहरी हथियार के साथ वन एक्स 30 मिमी जीएसएच गन ले साने में सक्षम है। भारतीय वायुसेना के पास 260 से ज्यादा सुखोई-30 एमकेआई हैं। इसे किसी भी तरह के हथियारों से लैस किया जा सकता है। इन एयरक्राफ्ट्स को साल 2002 में एयरफोर्स के फ्लीट में शामिल किया गया था। सुखोई-30 हवा से जमीन और हवा से हवा में एक साथ टार्गेट को अटैक कर सकता है। ये एयरक्राफ्ट सबसे ताकतवर फाइटर प्लेन में से एक है। सुखोई-30 एमकेआई 3,000 किमी तक हमला करने में सक्षम है।

Filed under India Maharashtra

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.