Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

लखनऊ में सपा-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झगड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल

लखनऊ में सपा-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झगड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की खबर सामने आ रही है। बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं में मतगणना के बीच एग्जिट पोल को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। लखनऊ से मारपीट का ये वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है मामला?

खबरों की मानें तो मतगणना के दौरान सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं में बहस छिड़ गई। इस बहस का कारण एग्जिट पोल के आंकड़े थे। दरअसल एग्जिट पोल के आंकड़ों में यूपी समेत समूचे देश में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा था। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को 400 पार दिखाया गया था। मगर आज नतीजों के रुझान अलग ही हैं। इंडिया अलायंस का हिस्सा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले बीजेपी को टक्कर दे रही है।

क्यों हुई मारपीट?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं में एग्जिट पोल को लेकर विवाद हो गया। सपा कार्यकर्ताओं ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े कर दिए। ऐसे में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

राजनाथ सिंह मारेंगे हैट्रिक?

बता दें कि लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं शुरुआती रुझानों में भी राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि राजनाथ सिंह तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.