Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 34°C

अमेठी का रण हारने के बाद आया स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

अमेठी का रण हारने के बाद आया स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

लोकसभा चुनाव में सबसे रोचक मुकाबला उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर रहा, जहां गांधी परिवार की पारंपरिक सीट पर इस बार गैर गांधी कांग्रसी नेता ने चुनाव लड़ा. यहां बीजेपी ने स्मृति ईरानी को एक बार फिर से टिकट दिया था, जिन्होंने पिछली बार राहुल गांधी को इस सीट पर चुनाव हराया था.

इस बार स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. किशोरी लाल ने स्मृति ईरानी के खिलाफ एक लाख 65 हजार 926 वोटों की बढ़त बना ली है. लगभग साफ हो चुके इन नतीजों के बाद स्मृति ईरानी का रिएक्शन आया है.

क्या बोलीं स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा है, “आज जो चुनाव जीत हैं उनको बधाई आशा है जैसे हमने जनता की समस्या की सुना है उसी तरह से वह भी जनता के लिए काम करेंगे. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करती हूं. सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद. अमेठी की जनता का आभार की उन्होंने मुझे पांच साल सेवा करने का मौका दिया.”

हार का होगा विश्लेषण- स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा, “मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है. संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा. एक जनप्रतिनिधि के नाते यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने हर गांव में जाकर काम किया. हार या जीत के बावजूद मैं लोगों से जुड़ी और यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य है.”

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.