Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

मोदी सरकार 3.0 के साथ ‘तालमेल’ बैठाने के लिए अमेरिका से भारत आएगा ये अधिकारी, जानें खास बात

मोदी सरकार 3.0 के साथ ‘तालमेल’ बैठाने के लिए अमेरिका से भारत आएगा ये अधिकारी, जानें खास बात

भारत में हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को जीत मिली है। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ लेंगे। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन अमेरिका-भारत साझा प्राथमिकताओं पर नई सरकार के साथ चर्चा करने के लिए नई दिल्ली आएंगे। व्हाइट हाउस की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी को फिर से चुने जाने पर बधाई देने के लिए बुधवार को फोन किया और इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच सुलीवन की यात्रा पर चर्चा की गई।

बाइडेन ने पीएम मोदी को दी बधाई 

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को भारत के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।’’ बाइडेन ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में 65 करोड़ भारतीयों के हिस्सा लेने पर उनकी सराहना की।

नहीं हुई तारीख की घोषणा 

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन की नई दिल्ली की आगामी यात्रा पर भी चर्चा की। इस यात्रा के दौरान नई सरकार के साथ विश्वसनीय, रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी सहित अमेरिकी-भारत प्राथमिकताओं पर बातचीत की जाएगी।’’ सुलीवन की भारत यात्रा की तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी कार्यकाल के लिए शपथ लेने के कुछ दिनों के भीतर होगी।

शपथ ग्रहण के बाद हो सकती है विजिट

जेक सुलिवन के भारत दौरे की घोषणा कर दी गई है, लेकिन उनकी भारत यात्रा की तारीखों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, इस विजिट के नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के कुछ दिनों के भीतर होने की उम्मीद है. बता दें कि नरेंद्र मोदी शनिवार (8 जून) शाम को शपथ लेने वाले हैं.

नेपाल, भूटान, श्रीलंका से भी मिली बधाई

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण के लिए भूटान नरेश, श्रीलंका के राष्ट्रपति, नेपाल, बांग्लादेश और मौरिशस के प्रधानमंत्री को न्योता दे दिया है. दरअसल, लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर से शुभकामनाएं आ रही हैं.

बांग्लादेश की पीएम को भी मिला न्योता

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की तरफ से प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजा जा चुका है. वहीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना ने भी बुधवार शाम मोदी को फोन करके चुनाव में जीत की बधाई दी. मोदी ने प्रधानमंत्री हसीना को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है.

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.