click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: सफाई कर्मचारी, मजदूर और ट्रांसजेंडर… मोदी 3.0 का शपथ ग्रहण यूं ही नहीं खास, कौन-कौन होंगे मेहमान?
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > सफाई कर्मचारी, मजदूर और ट्रांसजेंडर… मोदी 3.0 का शपथ ग्रहण यूं ही नहीं खास, कौन-कौन होंगे मेहमान?
IndiaTop News

सफाई कर्मचारी, मजदूर और ट्रांसजेंडर… मोदी 3.0 का शपथ ग्रहण यूं ही नहीं खास, कौन-कौन होंगे मेहमान?

मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने को तैयार है. नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. जैसे ही नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे, यह एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा.

Last updated: 2024/06/07 at 12:25 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने को तैयार है. नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. जैसे ही नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे, यह एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा. इससे पहले केवल पंडित नेहरू ही लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद संभाल चुके हैं. नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरों पर है. मोदी 3.0 का शपथ ग्रहण इस बार कई मायनों में खास होगा. इसमें न केवल पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे, बल्कि कुछ ऐसे भी मेहमान दिखेंगे, जो इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे.

Contents
ये खास मेहमान भी होंगे शामिलविकसित भारत पर बोलते रहे हैं मोदीमुइज्जू समेत ये नेता होंगे शामिलपड़ोसी प्रथम नीति पर मोदी

दरअसल, मोदी अक्सर कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी वह कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं. नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ों मेहमान शामिल होंगे. सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के अलावा फिल्म जगत, खेल जगत, उद्योगपतियों और व्यापारियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रहेगी. लेकिन यहां एक बात है जो नरेंद्र मोदी को बाकी लोगों से अलग बनाती है. खुद नरेंद्र मोदी ने खास मेहमानों की सूची तैयार की है, जो इस खास दिन पर शामिल होंगे.

ये खास मेहमान भी होंगे शामिल

केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए विशेष आमंत्रण भेजा गया है. इस समारहो के लिए कुछ ट्रांसजेंडर्स को भी न्योता भेजा गया है. इसके अलावा सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूरों को भी आमंत्रण भेजा गया है. ये वही मजदूर होंगे, जिन्होंने नई संसद के निर्माण कार्य में शामिल रहे हैं. इतना ही नहीं, सफाई कर्मचारियों को भी आमंत्रण भेजा गया है. वंदे भारत ट्रेन और मेट्रो परियोजना से जुड़े रेलवे कर्मचारियों को भी न्योता भेजा गया है.

विकसित भारत पर बोलते रहे हैं मोदी

दरअसल, मोदी 2047 तक विकसित भारत के महत्व पर बोलते रहे हैं. इस महत्व को दर्शाने के लिए विकसित भारत के एंबेसडर के रूप में काम करने वाले कई लोगों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है. न्यूज18 को एक सूत्र ने बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर उस एंबेसडर के योगदान का सम्मान करने के लिए जाने जाते हैं, जो एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में शामिल रहे हैं. वो दिन गए जब केवल वीआईपी और वीवीआईपी को ही निमंत्रण भेजे जाते थे. हमारे प्रधानमंत्री उन लोगों को वीआईपी अतिथि मानते हैं, जिन्हें कभी उनका हक या महत्व नहीं मिलता.’ सूत्र ने आगे बताया कि आमंत्रित किए गए 10 खास लोगों ने सूचित कर दिया है कि वे इस समारोह में शामिल होंगे.

मुइज्जू समेत ये नेता होंगे शामिल

वहीं, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के प्रधानमंत्री शामिल होंगे. भारत ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और समारोह में शामिल होने के लिए चुने गए देशों के कुछ अन्य नेताओं को पहले ही निमंत्रण भेज दिया है. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलावन उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. माले में मालदीव के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मुइज्जू देश के विदेश मंत्री और कुछ अन्य नेताओं के साथ समारोह में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली आएंगे. द्वीप राष्ट्र के राष्ट्रपति के रूप में मुइज्जू की यह पहली भारत यात्रा होगी.

पड़ोसी प्रथम नीति पर मोदी

बता दें कि मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने लोकसभा चुनाव में 293 सीट पर जीत दर्ज की है. ऐसा माना जा रहा है कि मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए विदेशी नेताओं की अतिथि सूची नयी दिल्ली की ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति और हिंद महासागर क्षेत्र में महत्वपूर्ण माने जाने वाले द्वीप देशों पर उसके रणनीतिक रूप से ध्यान केंद्रित करने को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. मुइज्जू को दिया गया निमंत्रण इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच आया है.

You Might Also Like

मां की तेरहवीं के खर्च को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की राह साफ

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में हवाई हमले का आरोप, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत; तालिबान ने बताया ‘मानवीय अपराध’

ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को घर और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार, शुरू हुई बड़ी पहल

होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के 20 ठिकानों पर हमले का किया दावा

TAGGED: @narendramodi, breakingnews, hindinews, laborers, Modi Government, Modi Government 3.0, Narendra Modi's Oath Ceremony, oneindianews, oneindianewscom, Prime Minister Sheikh Hasina, Sanitation workers, Sri Lankan President Ranil Wickremesinghe, transgenders

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team June 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक शुरू, मोदी को चुना जाएगा संसदीय दल का नेता
Next Article खुशखबरी! यूपी में युवाओं को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी ने खोला भर्ती का पिटारा

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

मां की तेरहवीं के खर्च को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की राह साफ
Elections India Madhya Pradesh Top News June 10, 2026
पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में हवाई हमले का आरोप, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत; तालिबान ने बताया ‘मानवीय अपराध’
India Top News World June 10, 2026
ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को घर और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार, शुरू हुई बड़ी पहल
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.