Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 33°C

गुजरातभर में 13 दिनों में गर्मी से 72 लोगों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

गुजरातभर में 13 दिनों में गर्मी से 72 लोगों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अहमदाबाद समेत गुजरातभर में गर्मी के कहर के बीच अहमदाबाद सिविल अस्पताल में पिछले 13 दिनों में 72 अनजान लोगों के शव आए हैं, जिनमें से ज्यादातर लोगों की मौत गर्मी की वजह से होने का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। अहमदाबाद समेत गुजरात भर में गर्मी का कहर बरस रहा है। अहमदाबाद में पिछले 11 दिनों से गर्मी का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री तक जा चुका है। ऐसे में गर्मी की वजह से शहर में हुए मौत के चौका देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। अहमदाबाद में पिछले 13 दिनों में गर्मी की वजह से 72 लोगो की मौत हुई है। सिविल हॉस्पिटल में यह 72 शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए थे जिसके रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

इन मृतकों में रास्ते पर रहने वाले गरीब से लेकर अच्छे घर के दिखने वाले लोगों तक के शव शामिल है। लेकिन, महत्वपूर्ण बात यह है कि इन सभी की मौत गर्मी की वजह से हुई है। गर्मी की वजह से मौत के इतने सारे मामले देखकर पोस्टमार्टम रूम के डॉक्टर्स भी हैरान है। अनजान लोगों के शव इतनी बड़ी संख्या में सिविल हॉस्पिटल में आने की भी यह प्रथम घटना है।

अहमदाबाद में 9 जून से होगी प्री-मॉनसून एक्टिविटी

दक्षिण गुजरात और उसके आसपास के विस्तार पर सक्रिय हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन एवं आर्द्र हवा की असर से अहमदाबाद में 44 डिग्री गर्मी का अनुभव हो रहा है। लेकिन 9 जून से अहमदाबाद में प्री-मॉनसून एक्टिविटी शुरू होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने दिया है। जिसके चलते 9 जून को अहमदाबाद में बारिश की फुहार होने की संभावना व्यक्त की गई है।

बुधवार को अहमदाबाद का महत्तम तापमान 41.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। लेकिन, आर्द्र हवा की वजह से 44 डिग्री जितना तापमान महसूस किया गया। अहमदाबाद में अभी भी 4 दिनों तक 42 डिग्री तक तापमान रहने की संभावना है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.