Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

पहली फाइल पर हस्ताक्षर, पीएम नरेंद्र मोदी बोले- मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है

पहली फाइल पर हस्ताक्षर, पीएम नरेंद्र मोदी बोले- मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है

नरेंद्र मोदी ने 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। पदभार संभालने के बाद आज पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किया। दरअसल पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त की फाइल पर पहला हस्ताक्षर किया। इस फाइल पर हस्ताक्षर करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। दरअसल पीएम मोदी ने अधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “देशभर के अपने किसान भाई-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहला काम उनके लिए ही करने का अवसर मिला है।”

पहली फाइल पर पीएम मोदी ने किया हस्ताक्षर

उन्होंने आगे लिखा कि इसके तहत पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किया, जिसका लाभ देश के मेरे 9 करोड़ से ज्यादा अन्नदाताओं को होगा। आने वाले समय में हम किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए निरंतर काम करते रहेंगे। बता दें कि देश के करीब 9.3 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर किए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में हम किसानों और कृषि के क्षेत्र में और ज्यादा काम करना चाहते हैं। यह फैसला एनडीए गठबंधन की चुनावी जीत के बाद किसानों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पीएम मोदी समेत 72 सांसदों ने ली शपथ

बता दें कि चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आए। चुनाव के परिणाम स्वरूप भाजपा 240 सीटों को जीतने में कामयाब रही, जिसके बाद देश में एनडीए की सरकार बनाई गई है। सर्वसम्मति से एनडीए संसदीय दल के सांसदों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना। इसके बाद 9 जून को मंत्रिमंडल ने शपथ ली। इसके बाद पीएम मोदी समेत कुल 72 सांसदों को मंत्रिमंडल की शपथ दिलाई गई। बता दें कि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केवल जवाहर लाल नेहरू के नाम दर्ज है।

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.