Skip to content
Tuesday, November 3, 2026

World Yoga Day: विश्व योगा दिवस से पहले पीएम मोदी ने शेयर किया खास Video, जानें क्या कहा

World Yoga Day: विश्व योगा दिवस से पहले पीएम मोदी ने शेयर किया खास Video, जानें क्या कहा

दूनिया भर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है. योग भारत की परंपरा का एक अहम हिस्सा रहा है, जिसके महत्व को आज पूरी दुनिया मान रही है.

इस मौके पर लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने श्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें हिंदी और इंग्लिश में 16 योगासन और इसके फायदों का एक वीडियो है.

पीएम मोदी का X पोस्ट

पीएम मोदी ने इस पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘जैसे-जैसे योग दिवस नजदीक आ रहा है, मैं वीडियो का एक सेट साझा कर रहा हूं जो विभिन्न आसनों और उनके लाभों पर मार्गदर्शन प्रदान करेगा. मुझे आशा है कि यह आप सभी को नियमित रूप से योग का अभ्यास करने के लिए प्रेरित करेगा.’

पीएम मोदी ने क्या दिया संदेश

उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लिखा- ‘योग दिवस के नज़दीक आते ही, मैं कुछ वीडियो शेयर कर रहा हूं, ये अलग-अलग आसनों और उनसे होने वाले लाभ के बारे में आपका मार्गदर्शन करेंगे. पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा कि  मुझे उम्मीद है कि यह आप सभी को नियमित रूप से योग का अभ्यास करने के लिए प्रेरित भी करेगा.’

पीएम मोदी ने जो वीडियो लिंक शेयर किया है उसमें योग के 32 वीडियो हैं. यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा हैं. यानी 16 वीडियो हिंदी और इसी के 16 वीडियो इंग्लिश में भी शामिल हैं. पीएम मोदी ने जो आसन साझा किए हैं उनमें सूर्य नमस्कार से लेकर प्राणायाम तक सभी को रखा गया है.

पीएम मोदी ने शेयर किए 16 योगासन

  1. वृक्षासन
  2. ताड़ासन
  3. त्रिकोणासन
  4. अर्ध चक्रासन
  5. पादहस्तासन
  6. भद्रासन
  7. उष्ट्रासन
  8. वज्रासन
  9. शशांकासन
  10. वक्रासन
  11. भुजंगासन
  12. शलभासन
  13. पवनमुक्तासन
  14. सेतुबंधासन
  15. नाड़ी शोधन प्राणायाम
  16. ध्यान

योग करने के फायदे

योग 3 मुख्य तत्वों-गति, श्वास और ध्यान पर आधारित है. जिसके कारण योग से सिर्फ फिजिकल एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि मेंटल एक्सरसाइज भी होता है. योग के कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ हैं जिनमें बेहतर मुद्रा, लचीलापन, शक्ति, संतुलन और शरीर जागरूकता शामिल हैं.

योग की मदद से पा सकते हैं इन बीमारियों से राहत

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, साइंटिफिक स्टडी में भी इस बात के सबूत मिलते हैं कि योग की मदद से स्ट्रेस मैनेजमेंट, मेंटल हेल्थ, माइंडफुलनेस, वेट लॉस, अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.

 

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.