Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

शिमला में भी गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

शिमला में भी गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

देश के दक्षिणी राज्यों में मानसून की दस्तक के साथ ही जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है, लेकिन बारिश ने भीषण गर्मी से आम लोगों को राहत दी है। वहीं, उत्तर भारतीय राज्यों में अभी भी गर्मी का कहर बना हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भी लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि उनकी तरफ से उना, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सोलन, सिरमौर और हमीरपुर को लेकर 13 और 14 जून के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से यह भी कहा गया है कि कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति में 15 जून को हल्की बारिश हो सकती है। ऐसा होने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

कब खत्म होगा गर्मी का कहर?

पिछले महीने के अंत में ही मानसून देश के अंदर पहुंच चुका है। धीरे-धीरे मानसून उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसी महीने पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दी है। आने वाले समय में मध्य भारत और उत्तर भारत में भी मानसून के पहुंचने के साथ बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि भले ही मानसून दक्षिण भारतीय राज्यों में तय समय से पहले पहुंचा है, लेकिन उत्तर भारत में यह तय समय पर ही पहुंचेगा। ऐसे में दिल्ली के लोगों को कम से कम एक सप्ताह और गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

27 जून को दिल्ली पहुंचेगा मानसून

दिल्ली में मानसून के पहुंचने की अनुमानित तारीख 27 जून है। ऐसे में 25 से 30 जून के बीच देश की राजधानी में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में बारिश शुरू होने के बाद यहां भी तापमान कम होगा और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.