Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण… संसद सत्र के पहले दिन पीएम मोदी के साथ दिखी एक भारत श्रेष्ठ भारत की तस्वीर

पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण… संसद सत्र के पहले दिन पीएम मोदी के साथ दिखी एक भारत श्रेष्ठ भारत की तस्वीर

18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार यानी 24 जून से शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेने के लिए संसद भवन पहुंचे. इस दौरान ससंद के बाहर उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें पीएम बीजेपी के चार सासंदों डॉ. जितेंद्र सिंह, एल मुरुगन, र्जुन राम मेघवाल, और किरेन रिजिजू के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सच्ची भावना को दर्शाती इस शानदार तस्वीर में पीएम मोदी बीच में खड़े हैं. हीं उनके साथ उत्तर, दक्षिण, पश्चिम और उत्तरपूर्वराज्यों के नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद दिखाई दे रहे हैं. ये तस्वीर बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसके कैप्शन में पार्टी ने आज के दिन को गौरवमय बताया है.

पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित सांसदों को दी बधाई

संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में यह एक गौरवशाली दिन है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार शपथ ग्रहण समारोह अपने नए संसद भवन में हो रहा है. पहले यह पुराने संसद भवन में होता था. पीएम ने कहा कि इस महत्वपूर्ण दिन पर वह सभी नवनिर्वाचित सांसदों का हार्दिक स्वागत करते हैं साथ ही उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हैं.

इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि आजादी के बाद यह दूसरा मौका है जब जनता ने किसी सरकार को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है. पीएम ने कहा कि वह सभी सांसदों से आग्रह करते हैं कि जनहित के लिए इस अवसर का उपयोग करें. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष से लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा की.

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.