Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 26°C

केरल में टैंकर से भयानक गैस रिसाव, पास ही मौजूद कॉलेज के 8 छात्र अस्पताल में भर्ती

केरल में टैंकर से भयानक गैस रिसाव, पास ही मौजूद कॉलेज के 8 छात्र अस्पताल में भर्ती

केरल में टैंकर से गैस रिसाव की वजह से शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, कन्नूर जिले के रामपुरम में एक टैंकर लॉरी से गैस रिसाव हो गया, जिसके कारण एक नर्सिंग कॉलेज के आठ छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गैस के कारण छात्रों को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आनन-फानन में छात्रों को परियारम मेडिकल कॉलेज और पझायंगडी तालुक अस्पताल ले जाया गया।

सभी छात्रों की हालत स्थिर- पुलिस

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब सभी छात्रों की हालत स्थिर है। बता दें कि शुक्रवार शाम को टैंकर लॉरी से हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव होना शुरू हो गया। लॉरी कर्नाटक से एर्नाकुलम जा रही थी।

गैस रिसाव पर काबू नहीं पाया जा सका

हालांकि, पय्यान्नूर और परियायम पुलिस से अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची गई। अग्निशमन दल ने रिसाव पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन, रिसाव को पूरी तरह से रोका नहीं जा सका।

अंत में लॉरी कंटेनर के पीछे वाले वाल्व में रिसाव का पता चला और अग्निशमन दल द्वारा वाहन को जल्द की सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।

 

Filed under India Kerala

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.