Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 28°C

वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में समर्थन जुटाएगा विश्व हिंदू परिषद, प्रतिष्ठित लोगों से पदाधिकारी करेंगे मुलाकात

वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में समर्थन जुटाएगा विश्व हिंदू परिषद, प्रतिष्ठित लोगों से पदाधिकारी करेंगे मुलाकात

वक्फ संशोधन बिल मामले में समर्थन जटाने के लिए विश्व हिंदू परिषद शनिवार से भारत के सभी सांसदों, सभी विधायकों, सभी मंत्रियों से मिलकर उनसे समर्थन की मुहिम छेड़ेगी। साथ ही साथ विश्व हिंदू परिषद ने निर्णय लिया है कि आगामी 30 तारीख से वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में साधु, संतों, मठाधीशों, पुजारी, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सहारा लेगी। साधु, संत, पुजारी, मठाधीशों की राय सोशल मीडिया के द्वारा लोगों तक पहुंचाने की मुहिम विश्व हिंदू परिषद शुरू करने जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र और गोवा क्षेत्र के प्रमुख गोविंद शेंडे ने इसकी जानकारी दी।

वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में समर्थन जुटाएगा विश्व हिंदू परिषद

दरअसल उन्होंने इसके पीछे का मकसद बताते हुए कहा कि इस मुहीम का मकसद तमाम विधायक, सांसद, और मंत्रियों का मन संशोधन बिल के पक्ष में करना है। संशोधन में जो पक्ष सरकार ने रखा है ,उससे उन्हें अवगत कराना है। यह सभी जनप्रतिनिधि सार्वजनिक तौर पर इस बिल का समर्थन करें, सभी जनप्रतिनिधि सार्वजनिक तौर पर यह कहें कि जो संशोधन वक्फ बोर्ड के संबंध में किया गया है उसके समर्थन में वो है। वह अपनी स्थिति को स्पष्ट करें। विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र गोवा के क्षेत्र प्रमुख गोविंद शेंडे ने कहा कि जिन लोगों की समाज में प्रतिष्ठा है, समाज में पैठ है।

क्या बोले विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी

उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जन मानस क्या सोचता है, इस विषय को लेकर समाज में अपनी अलग छवि रखने वाले व्यक्ति, अपने मत से समाज को प्रभावित करते हैं। इस मुहीम में ऐसे संत, महंत, मत पंथों के प्रमुख, जाति-बिरादरी के लोग होंगे। विश्व हिंदू परिषद की कोशिश रहेगी कि उनके समर्थन संदेश को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा सके। विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि जो इसके पक्ष में हैं उन तक भी यह बात पहुंचे और जो इसका विरोध कर रहे हैं, उनकी तक भी यह बातें पहुंचानी जरूरी है, क्योंकि हेकड़ी से काम नहीं होता है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.