click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: सरफराज की सेंचुरी, पंत की फिफ्टी… बेंगलुरु टेस्ट में भारत ने न्यूजीलैंड पर बनाई लीड
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Sports > सरफराज की सेंचुरी, पंत की फिफ्टी… बेंगलुरु टेस्ट में भारत ने न्यूजीलैंड पर बनाई लीड
Sports

सरफराज की सेंचुरी, पंत की फिफ्टी… बेंगलुरु टेस्ट में भारत ने न्यूजीलैंड पर बनाई लीड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में जारी है. आज (19 अक्टूबर) टेस्ट मैच का चौथा द‍िन है. न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 402 रन बनाए. वहीं भारतीय टीम पहली पारी में महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई. अब भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है.

Last updated: 2024/10/19 at 2:46 PM
One India News Team
Share
9 Min Read
SHARE

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है. आज मुकाबले का चौथा द‍िन है. भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. इस समय ऋषभ पंत और सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारतीय टीम का स्कोर 370 रन के करीब है और उसके 3 व‍िकेट ग‍िरे हैं. सरफराज खान ने इस दौरान मैच में अपना पहला शतक जड़ा. वहीं ऋषभ पंत भी अर्धशतक जमा चुके हैं.

Contents
भारतीय टीम की दूसरी पारी की हाइलाइट्स न्यूजीलैंड की पहली पारी की हाइलाइट्स: 402 पर न्यूजीलैंड ऑलआउट भारतीय टीम की पहली पारी की हाइलाइट्स: भारत 46 रन पर ऑलआउट

भारत के पहली पारी के 46 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम को 356 रनों की भारी बढ़त म‍िली है. न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 134 रनों की पारी खेली.

न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इस बार दोनों टीमों के बीच 13वीं टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. जबकि कीवी टीम की कमान टॉम लैथम संभाल रहे हैं.

भारतीय टीम की दूसरी पारी की हाइलाइट्स

दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े. यशस्वी सेट हो चुके थे, लेकिन वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. यशस्वी को स्पिनर एजाज पटेल ने स्टम्प आउट कराया. यशस्वी के आउट होने के कुछ देर बाद रोहित शर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. हालांकि रोहित फिफ्टी जड़ने के कुछ देर बाद ही एजाज पटेल की बॉल पर आउट हो गए. रोहित ने 8 चौके और एक सिक्स की मदद से 63 गेंदों पर 52 रन बनाए. रोहित के आउट होने के समय भारत का स्कोर 95/2 रन था.

दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और सरफराज खान ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. कोहली और सरफराज ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. सरफराज ने सिर्फ 42 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. वहीं कोहली ने अर्धशतकीय आंकड़े तक पहुंचने के लिए 70 गेंदें लीं. कोहली-सरफराज के बीच तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप हुई. कोहली तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए. कोहली को ग्लेन फिलिप्स ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट कराया. कोहली ने 102 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और एक सिक्स शामिल रहा.

Innings Break!#TeamIndia all out for 46.

Over to our bowlers now! 👍 👍

Match Updates ▶️ https://t.co/8qhNBrrtDF#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/GhqcZy2rby

— BCCI (@BCCI) October 17, 2024

न्यूजीलैंड की पहली पारी की हाइलाइट्स: 402 पर न्यूजीलैंड ऑलआउट

पहली पारी में न्यूजीलैंड की ओर से रच‍िन रवींद्र (134), डेवोन कॉन्वे (91) और ट‍िम साउदी (65) बल्ले से चमके. इस कारण न्यूजीलैंड की टीम ने 91.3 ओवर्स में 402 रन बनाए. भारत की ओर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे, ज‍िन्हें 3-3 व‍िकेट म‍िले. वहीं मोहम्मद स‍िराज को 2 सफलताएं म‍िली.

न्यूजीलैंड की पहली पारी में शुरुआत शानदार रही. कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े. कुलदीप यादव ने लैथम को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. लैथम ने 13 रनों का योगदान दिया. इसके बाद कॉन्वे और विल यंग (33 रन) ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े. इस अर्धशतकीय पार्टरनरशिप का अंत रवींद्र जडेजा ने किया, जिन्होंने यंग को कुलदीप यादव के हाथों आउट कराया.

कुछ देर बाद ही डेवोन कॉन्वे के रूप में भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिल गई. कॉन्वे को ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया. कॉन्वे ने 105 गेंदों का सामना करते हुए 91 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कॉन्वे के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 154/3 रन था. इसके बाद डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र ने खेल के दूसरे दिन कीवी टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया.

जब तीसरे द‍िन का खेल शुरू हुआ तो न्यूजीलैंड को चौथा झटका मोहम्मद स‍िराज ने दिया. उन्होंने डेर‍िल म‍िचेल (18) को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट करवाया. इसके कुछ देर बाद ही पांचवें व‍िकेट के रूप में व‍िकेटकीपर टॉम ब्लंंडेल (5) रन बनाकर 204 के स्कोर पर आउट हुए. फ‍िर जडेजा की फ‍िरकी एक बार चली और उन्होंने ग्लेन फ‍िल‍िप्स (14) को अपनी फ‍िरकी में फंसाकर क्लीन बोल्ड कर द‍िया. जडेजा ने इसके बाद मैट हेनरी (8) को अपनी ‘आर्म बॉल’ में फंसाकर क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद टिम साउदी (65) और रचिन रवींद्र ने आठवें विकेट के लिए 137 करके भारतीय टीम की मुसीबत बढ़ा दी. रवींद्र ने 124 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे. रवींद्र के टेस्ट करियर का यह दूसरा शतक रहा.

भारतीय टीम की पहली पारी की हाइलाइट्स: भारत 46 रन पर ऑलआउट

बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम ने बेहद शर्मनाक खेल द‍िखाया और पूरी टीम महज 46 रनों पर 31.2 ओवर्स में ऑलआउट हो गई. यह भारत का अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. वहीं भारत की धरती पर यह सबसे कम क‍िसी टीम का स्कोर है. मैच में टॉस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीता.न्यूजीलैंड ने शुरुआती 6 ओवर्स में काफी कसी गेंदबाजी की और भारतीय टीम महज 9 रन ही बना सकी. शुरुआती दवाब का असर रोहित पर द‍िखा और वह ट‍िम साउदी की अंदर आती गेंद पर महज 2 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए. इसके बाद व‍िराट कोहली (0) और सरफराज खान भी (0) पर आउट हो गए. एक समय भारत का स्कोर 9-0 था, वहीं 10 रन आते-आते तीन विकेट ग‍िर गए.

इसके बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल (13) ने कुछ देर तक पारी संभाली. लेकिन जायसवाल विलियम ओरोर्के की गेंद पर एजाज पटेल को कैच थमा बैठे. भारतीय टीम को इस तरह 31 रन पर चौथा झटका लगा. इसके कुछ देर बाद ही केएल राहुल (0) भी पांचवे विकेट के रूप में 33 रन पर आउट हो गए. टीम इंड‍िया के स्कोर में महज 1 रन और जुड़ा था और गैरज‍िम्मेदाराना शॉट खेलकर रवींद्र जडेजा भी डक पर आउट हो गए. लंच के बाद आए रव‍िचंद्रन अश्व‍िन (0) पहली ही गेंद पर मैट हेनरी की गेंद पर ग्लेन फ‍िल‍िप्स को कैच दे बैठे.

भारतीय पारी के दौरान के केवल ऋषभ पंत थोड़ी लय में लग रहे थे लेक‍िन वह भी 20 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर कप्तान टॉम लैथम का कैच थमा बैठे. वह आउट होने वाले आठवें ख‍िलाड़ी रहे. जसप्रीत बुमराह (1) आउट होने वाले नौवें ख‍िलाड़ी रहे. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी को 5, टिम साउदी, को 1 और विलियम ओरोर्के को 4 व‍िकेट म‍िले.

बेंगलुरु टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

बेंगलुरु टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के

You Might Also Like

“दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं” — बिजनौर में CM योगी का सख्त संदेश

TMC में बड़ा एक्शन: ममता बनर्जी ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला, बंगाल की राजनीति गरमाई

पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा: 4 साल तक बंद रहा फोन, हमले से ठीक पहले किया गया एक्टिव

CBSE OSM सिस्टम में बड़ी खामियां उजागर, Coempt Edu Teck पर लगेगा जुर्माना

दिल्ली ITO में शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

TAGGED: @india, Bengaluru Test, Bengluru test, cricket, cricket team, indian cricket team, new zealand, Sarfaraz Khan, न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, बेंगलुरु टेस्ट, भारत, भारतीय टीम

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team October 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article हरियाणा सरकार करेगी एससी-एसटी आरक्षण में उपवर्गीकरण, नई नीति से जरूरतमंदों तक पहुंचेगा आरक्षण का लाभ
Next Article रामगोपाल मिश्रा की हत्या उस पर लगा नोटिस, बुलडोजर चलने से पहले सामान समेटने लगे लोग

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

“दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं” — बिजनौर में CM योगी का सख्त संदेश
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026
TMC में बड़ा एक्शन: ममता बनर्जी ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला, बंगाल की राजनीति गरमाई
India Top News West Bengal June 1, 2026
पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा: 4 साल तक बंद रहा फोन, हमले से ठीक पहले किया गया एक्टिव
India Jammu and Kashmir Top News June 1, 2026
CBSE OSM सिस्टम में बड़ी खामियां उजागर, Coempt Edu Teck पर लगेगा जुर्माना
Education India Top News June 1, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.