Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

बलिया में 5 साल की मासूम के साथ रेप, 6 साल के बच्चे समेत तीन नाबालिगों ने दिया घटना को अंजाम

बलिया में 5 साल की मासूम के साथ रेप, 6 साल के बच्चे समेत तीन नाबालिगों ने दिया घटना को अंजाम

यूपी के बलिया से हैरतअंगेज और शर्मनाक ख़बर सामने आई है। बलिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में पांच साल की मासूम नाबालिग बच्ची के साथ तीन नाबालिग बच्चों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस घटना से हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन नाबालिग बच्चों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि रेप की घटना को अंजाम देने वाले तीन लड़कों में से एक की उम्र 6 साल है। तो वहीं, दो अन्य लड़कों की उम्र 13 साल और 16 साल बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्यवाई कर रही है।

सनसनीखेज मामला

रेप के इस सनसनीखेज मामले में मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालिक की पांच साल की बच्ची के साथ किराएदार के नाबालिग लड़कों ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत के बारे में कहा है कि उसकी बच्ची छत पर खेल रही थी। वहां उसके दो किराएदारों के तीन बच्चे भी थे। मां ने बताया कि बच्चों ने इस घटना को 16 अक्टूबर को अंजाम दिया था। बच्ची की मां को जब घटना के बारे में पता चला उसने इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मां ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस कर रही है जांच

बच्ची की मां ने बताया कि उसके घर में रह रहे किराएदार मूलतः बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उसने बताया कि दोनों किराएदारों के तीनों बच्चे छह साल, 13 साल और 16 साल के हैं, जिन्होंने उसकी पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फोरेन्सिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया गया है। तीनों नाबालिग लड़कों को चिह्नित कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.