Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

महाभारत के ‘मामा शकुनि’ के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, इन सेलेब्स ने जताया शोक

महाभारत के ‘मामा शकुनि’ के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, इन सेलेब्स ने जताया शोक

महाभारत के मामा शकुनि का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता गूफी पेंटल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल की बीमारी के कारण उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने 5 जून को 78 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

गुफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्म में काम किया, लेकिन जो पहचान उन्हें महाभारत ने दिलाई वो कोई और ना कर पाया। एक्टर के निधन पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए गुफी पेंटल की एक तस्वीर शेयर की। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारे बचपन के दिनों से कभी ना भूलने वाले शकुनी मामा … भारतीय सिनेमा जगत में शानदार योगदान देने वाले। आपके परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं, भगवान उन्हें शक्ति दे। आपकी आत्मा को शांति मिले गुफी पेंटल जी।”

गुफी पेंटल के रिश्तेदार और एक्टर हितेन पेंटल ने एक्टर के निधन की खबर देते हुए लिखा, “हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि गुफी पेंटल (शकुनि मामा) का उनके परिवार के बीच निधन हो गया है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले।”

पैपराजी वीरल भयानी ने भी गुफी पेंटल के निधन पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। जहां एक्टर के फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा बिग बॉस फेम एक्टर मनु पंजाबी ने भी शोक व्यक्त किया। पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने गुफी पेंटल की आत्मा की शांति की कामना की।

गुफी पेंटल के वर्क फ्रंट की बात करें तो महाभारत के अलावा उन्होंने बहादुर शाह जफर, कर्मफल दाता शनि, अकबर बीरबल, द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण और भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप जैसे शोज में काम किया।

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.