Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 28°C

फहीम खान (बाएँ) के उकसाने के बाद मुस्लिम भीड़ ने नागपुर में कोहराम मचाया

फहीम खान (बाएँ) के उकसाने के बाद मुस्लिम भीड़ ने नागपुर में कोहराम मचाया

नागपुर में हुए हिन्दू विरोधी दंगे के बाद पुलिस ने दंगाइयों की धर-पकड़ तेज कर दी है। पुलिस ने इस दंगे के मास्टरमाइंड फहीम खान को गिरफ्तार कर लिया है।

दंगे के पीछे फहीम खान की भूमिका

  • फहीम खान ‘अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी’ का अध्यक्ष है।
  • उसने 2024 लोकसभा चुनाव में नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन भारी मतों से हार गया था।
  • दंगे से पहले 500 से अधिक लोगों को इकट्ठा कर भड़काऊ भाषण दिया था।
  • पुलिस के खिलाफ मुस्लिम समुदाय को भड़काने वाले बयान दिए, जिसके बाद भीड़ हिंसक हो गई।
  • पुलिस और हिन्दू समुदाय के खिलाफ भीड़ को उकसाया।

FIR में दर्ज आरोप: पेट्रोल बम, लाठी-डंडे और हिंसा

  • FIR में 51 नामजद आरोपी, 500-600 अज्ञात लोग शामिल।
  • भीड़ ने पुलिस और हिन्दू समुदाय को निशाना बनाया।
  • पुलिस पर पत्थरबाजी, पेट्रोल बम फेंकने और लाठी-डंडों से हमला किया गया।
  • महिला पुलिसकर्मियों को घेरने और एक अधिकारी के कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई।
  • 70 से अधिक लोग घायल, जिनमें से आधे से अधिक पुलिसकर्मी हैं।
  • 50 से अधिक गाड़ियाँ जलाईं, जिनमें सरकारी वाहन और क्रेन भी शामिल।
  • होमगार्ड जवानों की मॉब लिंचिंग का प्रयास किया गया।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी

  • अब तक 6 FIR दर्ज, 1200 से अधिक लोग आरोपित।
  • 50 से अधिक दंगाई गिरफ्तार।
  • नागपुर में कुछ इलाकों में 19 मार्च तक कर्फ्यू लागू।
  • CRPF के कमांडेंट पर भी हमला, DCP निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से वार।
  • दंगाइयों पर 57 धाराओं में मुकदमा दर्ज, जिसमें IPC की 46 धाराएँ शामिल।

नागपुर हिंसा में मास्टरमाइंड फहीम खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब तेजी से अन्य दंगाइयों को पकड़ने में जुटी है। हिंसा के लिए साजिश रचने और भीड़ को उकसाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 50 से अधिक दंगाई गिरफ्तार किए जा चुके हैं, और पुलिस द्वारा जल्द ही और बड़े नामों पर शिकंजा कसने की संभावना है।

Filed under Maharashtra

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.