Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 27°C

‘अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा भारत’, राष्ट्रपति बोलीं- देश में महिलाओं के पक्ष में है लिंगानुपात

‘अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा भारत’, राष्ट्रपति बोलीं- देश में महिलाओं के पक्ष में है लिंगानुपात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को कहा कि भारत तेज और अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। दशक के अंत में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में तेज गति से नया बुनियादी ढांचा आ रहा है और उम्मीद है कि 2047 तक देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में होगा।

उन्होंने कहा कि भारत में लिंगानुपात महिलाओं के पक्ष में है। उन्होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा परिणाम का हवाला देते हुए कहा कि शीर्ष चार स्थानों पर महिलाओं का कब्जा रहा।

राष्ट्रपति मुर्मु ने दोनों देशों के खेल संबंधों की सराहना की और कहा कि टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच करोड़ों भारतवासियों के रोल माडल एवं प्रेरणा हैं। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु सूरीनाम से सर्बिया पहुंचीं। एअरपोर्ट पर सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्सेंडर वुसिक ने उनका स्वागत किया। यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की सर्बिया की पहली राजकीय यात्रा है।

पैरा मारिबो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ने कहा कि भारत सूरीनाम के साथ अपने अनुभवों को साझा करने और उसकी प्रगति एवं विकास में सहयोग करने को तैयार है। दोनों देश भौगोलिक रूप से एक दूसरे से अलग हो सकते हैं लेकिन साझा इतिहास और धरोहर के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू और उनके समकक्ष चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने मंगलवार को यहां भारतीय समुदाय और फ्रेंड्स आफ इंडिया के लिए भारतीय दूतावास की मेजबानी में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित किया।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.