Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 28°C

विवादों के बीच ‘तारक मेहता…’ में होगी नई दया बेन की एंट्री? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई!

विवादों के बीच ‘तारक मेहता…’ में होगी नई दया बेन की एंट्री? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई!

‘तारक मेहता का उल्लटा चश्मा’ और शो के प्रोड्यूसर आसित मोदी को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। एक के बाद एक शो से जुड़े रहे एक्टर्स सामने आकर आरोप लगा रहे हैं। जेनिफर मिस्त्री लगातार कई दावे कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सेक्शुअल हरैसमेंट से लेकर सेट पर उनके साथ हुए खराब व्यवहार पर बात की थी। दावों का सिलसिला यहीं रुका नहीं। ‘रीटा रिपोर्टर’ यानी प्रिया आहूजा और बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका भदौरिया भी सामने आईं और उनके साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया। इस सब के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद शो में दया बेन की दोबारा एंट्री को लेकर चर्चा शुरू हो गई, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई क्या है ये खुद एक्ट्रेस ने बताया है।

अब सवाल ये है कि क्या मेकर्स ने सच में नई दया भाभी को खोज निकाला है? क्या एक्ट्रेस गरिमा गोयल दया भाभी के रिप्लेसमेंट के तौर पर नजर आएंगी। दरअसल गरिमा यूट्यूब पर ब्लॉग्स बनाती हैं। अपने एक ब्लॉग में गरिमा दया भाभी बनी नजर आई। उन्होंने अपने एक वीब्लॉग के लिए दया भाभी का गेटअप अपनाया था। इसके बाद उन्होंने पूरा दिन दया भाभी की तरह ही बिताया था। खाना खाने से लेकर, उठने-बैठने के स्टाइल तक को उन्होंने कॉपी किया था। गरिमा के अपने पेट डॉग को जेठालाल बनाया था, जो कि काफी फनी लग रहा था। गरिमा ने अपने वीडियो में कहा था कि इसे ‘तारक मेहता…’ की टीम बतौर ऑडिशन देख सकती है। ऐसे में अटकलें और तेज हो गई, लेकिन अब गरिमा ने खुद खुलासा किया कि क्या वो शो में नजर आएंगी या नहीं।

गरिमा से पूछा कि ‘तारक मेहता…’ को लेकर बहुत कॉन्ट्रोवर्सी फैली हुई है, ऐसे में उनका क्या कहना है। गरिमा ने इसके जवाब में कहा, ‘मुझे मरवाओगे क्या, मैं इस शो का हिस्सा पहले रही हूं, मानती हूं कि बहुत कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। मुझे लगता है कि वो शो बहुत बड़ा है और वो सारी कॉन्ट्रोवर्सी झेल लेंगे।’ इसके साथ ही नई दया बेन के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं हैं, मैं दया बेन नहीं हूं। दया बेन को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। मैंने सिर्फ एक चैलेंज वीडियो बनाई थी उनका किरदार निभाकर। शो में मैं दया बेन नहीं हूं।’

वैसे कुछ भी कहें दिशा वकानी को रिप्लेस कर पर बहुत मुश्किल है। बता दें, गरिमा गोयल एक यूट्यूबर होने के साथ-साथ एक्ट्रेस भी हैं, वो कई डेली सोप्स में काम करती नजर आ चुकी हैं। लोग इनके यूट्यूब ब्लॉग्स देखना खूब पसंद करते हैं। इसके साथ ही बता दें, गरिमा कई बार ‘तारक मेहता…’ शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई छोटे-छोटे रोल्स किए हैं।

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.