Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 28°C

‘विदेश में जाकर देश की आलोचना करना राहुल गांधी की आदत’, जयशंकर ने कहा-2024 का नतीजा तो वही होगा

‘विदेश में जाकर देश की आलोचना करना राहुल गांधी की आदत’, जयशंकर ने कहा-2024 का नतीजा तो वही होगा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह तो उनकी आदत है कि कि जब वो बाहर जाते हैं तो वे देश की आलोचना करते हैं। देश की राजनीति के बारे में टिप्पणी करते हैं। अगर देश में लोकतंत्र नहीं होता तो चुनाव कैसे होते? उनको लगता है बाहर का समर्थन भारत में चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। विदेश मंत्री जयशंकर मोदी सरकार की विदेश नीति के 9 साल पूरे होने के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

जयशंकर ने कहा कि दुनिया हमें देख रही है और वे क्या देख रहे हैं? चुनाव होते हैं, कभी-कभी एक पार्टी जीत जाती है और कभी-कभी दूसरी पार्टी जीत जाती है। अगर देश में लोकतंत्र नहीं है, तो ऐसा बदलाव नहीं आना चाहिए। सभी चुनावों के नतीजे समान होने चाहिए। 2024 का परिणाम तो वही होगा, हमें पता है … मुझे कोई आपत्ति नहीं है वह देश के अंदर जो कुछ भी करते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रीय राजनीति को देश से बाहर ले जाना राष्ट्रहित में है।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की थी और विभिन्न मोर्चों पर सरकार की नीतियों को लेकर उन पर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को भविष्य की ओर देखने में ‘अक्षम’ करार दिया था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह केवल पीछे (रियर व्यू मिरर) देखकर भारतीय कार चलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे ‘एक के बाद एक हादसे’ होंगे।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.