Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 27°C

ओडिशा ट्रेन हादसा: दुर्घटना को बीत गए कई दिन लेकिन अभी भी 82 मृतकों की नहीं हुई पहचान

ओडिशा ट्रेन हादसा: दुर्घटना को बीत गए कई दिन लेकिन अभी भी 82 मृतकों की नहीं हुई पहचान

ओडिशा में हुए तीन ट्रेन हादसे के छह दिन बाद भी कुछ परिवारों को अभी तक अपनों के शव नहीं मिले हैं। 2 जून की शाम को हुए भीषण ट्रेन हादसे में 288 यात्रियों की मौत हो गई है, जिनमें से 82 की पहचान नहीं हो पाई है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अन्य शवों को संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मृतकों के परिवारों को सौंप दिया गया है। इस बीच, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार जैसे राज्यों के बहुत सारे लोग एम्स भुवनेश्वर में अपने परिवार के सदस्यों के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं।

जहां कुछ शवों पर दावा करने वाला कोई नहीं है, तो वहीं कई परिवार एक शव पर दावा करते हैं। शवों की हालत काफी खराब होने के कारण परिजनों को शिनाख्त में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब दावेदार डीएनए टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो अगले दो से तीन दिनों में आ जाएगी। मृतकों और दावेदारों के डीएनए सैंपल को क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए एम्स नई दिल्ली भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि एक बार रिपोर्ट आने के बाद शवों को वास्तविक दावेदारों को सौंप दिया जाएगा।

 

Filed under Odisha

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.