Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 27°C

बेंगलुरु में युवक ने की महिला मित्र की हत्या, घटना के बाद हुआ फरार

बेंगलुरु में युवक ने की महिला मित्र की हत्या, घटना के बाद हुआ फरार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर अपने महिला मित्र की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। ये घटना जीवन बीमा नगर बेंगलुरु की है।

बेंगलुरु शहर (पूर्वी) के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एम चंद्रशेखर ने बताया कि मृतक एक निजी कंपनी में काम करती थी, जिसे उसके दोस्त ने मार दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी एक-दूसरे को पिछले दो साल से जानते थे।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में आरोपी की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। आरोपी पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद में काम कर रहा था। घटना के बाद वह फरार हो गया है। पुलिस उसकी खोज में जुट गई है।

पुलिस ने कहा – “एक निजी कंपनी के कर्मचारी आकांशा की कल शाम हत्या कर दी गई। हमें उसके दोस्त अर्पित पर संदेह है। हमने उसे खोजने के लिए चार टीमें बनाई है। पिछले दो वर्षों से वे एक-दूसरे को जानते थे। हमने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रहे हैं।”

Filed under Karnataka

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.