Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 28°C

अफगानिस्तान में दो दिन बाद फिर बम विस्फोट, तालिबान के डिप्टी गवर्नर के अंतिम संस्कार के दौरान हुआ धमाका

अफगानिस्तान में दो दिन बाद फिर बम विस्फोट, तालिबान के डिप्टी गवर्नर के अंतिम संस्कार के दौरान हुआ धमाका

अफगानिस्तान में बम-धमाके की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं, आज भी अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर बदख्शां प्रांत में विस्फोट हुआ। दरअसल, पूर्वोत्तर बदख्शां प्रांत में दो दिन पहले विस्फोट हुआ था, जिसमें डिप्टी गवर्नर की मौत हो गई थी। उन्हीं के लिए शोक समारोह का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान फिर से भीषण बम धमाका हुआ।

डिप्टी गवर्नर के अंतिम संस्कार के दौरान हुआ विस्फोट

जानकारी के मुताबिक, यह बम धमाका बदख्शां के डिप्टी गवर्नर मौलवी निसार अहमद अहमदी के अंतिम संस्कार के दौरान नबावी मस्जिद के पास हुआ। बदख्शां की राजधानी फैजाबाद में मंगलवार को उनके ड्राइवर सहित कार बम विस्फोट में उनकी मौत हो गई थी। सूचना और संस्कृति के प्रांतीय निदेशक मोआज़ुद्दीन अहमदी ने आज हुए विस्फोट की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने इस घटना के बारे में अन्य कोई विवरण प्रदान नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने लोगों के हताहत होने की जानकारी दी है।

स्थानीय सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विस्फोट मस्जिद के अंदर हुआ जहां तालिबान के अधिकारी और स्थानीय लोग शोक समारोह में शामिल हुए थे। इस्लामिक स्टेट समूह ने मंगलवार के कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली जिसमें डिप्टी गवर्नर और उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी। विस्फोट में दस लोग घायल भी हुए हैं। इस बम धमाके में अहमदी घायल हो गए थे और स्थानीय अस्पताल में कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

अफगानिस्तान में विस्फोट होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। दिसंबर में, एक कार बम विस्फोट में बदख्शां के प्रांतीय पुलिस प्रमुख की मौत हो गई थी। विस्फोट उस दौरान हुआ थी जब पुलिस प्रमुख अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इस्लामिक स्टेट समूह के क्षेत्रीय सहयोगी, जिसे खुरासान प्रांत में इस्लामिक स्टेट के रूप में जाना जाता है। उसने उस समय कहा था कि उसने इस हमले के लिए वह ही जिम्मेदार है।

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.